Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बिकाऊ विधायकों को BJP ने खरीद लिया, मंत्री राजेश धर्माणी ने लगाए गंभीर आरोप…
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    बिकाऊ विधायकों को BJP ने खरीद लिया, मंत्री राजेश धर्माणी ने लगाए गंभीर आरोप…

    By Tv 36 HindustanMarch 31, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ हिमाचल प्रदेश सहित पूरे देश में सियासत तेज हो गई है. हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में चार सीट पर चुनाव होने हैं. लोकसभा चुनाव के साथ प्रदेश में छह विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की भी घोषणा हो चुकी है.

    इस बीच कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं में आरोप- प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. हिमाचल प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा है कि बीजेपी नेता प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए तर्कहीन बयानबाजी कर रहे हैं.

    राजेश धर्माणी का बीजेपी पर निशाना
    कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के 34 विधायक हैं, जबकि बीजेपी के 25 विधायक हैं. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी के नेता भ्रमित करने के लिए सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं.

    राजेश धर्माणी ने कहा कि बीजेपी नेताओं को स्पष्ट करना चाहिए कि 25 विधायकों से भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में किस प्रकार से सरकार बना सकती है. आखिर यह कौन-सा अंक गणित है.

    ‘लोकतंत्र में धनबल की नहीं…
    बीते विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा, साल 2022 में हिमाचल की जनता ने पांच सालों के लिए कांग्रेस के पक्ष में जनादेश दिया है, जिसे बीजेपी ने धनबल से हथियाने का असफल प्रयास किया. यह जनता का अपमान है.” उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में धनबल की नहीं, जनबल की जीत होगी.

    बागी विधायकों पर तंज कसते हुए राजेश धर्माणी ने कहा कि बीजेपी धनबल से बिकाऊ विधायकों को तो खरीद सकती है, लेकिन उनके विधानसभा क्षेत्र के नौ लाख मतदाताओं को नहीं खरीद सकती है.

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इन क्षेत्रों के मतदाताओं पर पूरा विश्वास है कि ये अपना फैसला देकर हमेशा के लिए खरीद फरोख्त और अनैतिक तरीकों से सत्ता हथियाने की कोशिश करने वाले लोभियों को सबक सिखाएगी.

    ‘खरीद फरोख्त करने वालों को जनता सिखाएगी सबक’
    तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने दावा किया कि 1 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा की छह सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं और कांग्रेस पार्टी सभी छह सीटें जीतेगी. उन्होंने कहा कि छह उपचुनाव में से महज एक सीट जीतने से भी कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल जाएगी, लेकिन बीजेपी को पूर्ण बहुमत के लिए 10 सीटें चाहिए.

    राजेश धर्माणी ने कहा, हिमाचल की जनता ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत देकर आशीर्वाद दिया था. अब उपचुनाव में कांग्रेस के पक्ष में सभी छह सीटें जिताकर खरीद-फरोख्त की राजनीति के विरुद्ध फैसला कर ईमान बेचने वालों और धनबल से सत्ता हथियाने की कोशिश करने वालों को सबक सिखाकर प्रदेश में उठापटक की राजनीति पर रोक लगाएगी।

    Post Views: 0

    BJP bought the sellable MLAs chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआलिया की बहनों ने जीजा रणबीर से जूता चुराई के लिए थे इतने करोड़ रुपए,एक्टर ने बताया ये दिलचस्प किस्सा..
    Next Article संजय सिंह की गिरफ्तारी के पीछे की क्या है वजह, ऐसे ED के रडार पर आए AAP नेता…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…

    March 25, 2026

    देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…

    March 25, 2026

    26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…

    March 25, 2026

    ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…

    March 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं’, ईरान जंग के बीच सरकार का बड़ा अपडेट; जानें सर्वदलीय बैठक की ये अहम बातें…
    • 26 या 27 मार्च जानें कब है रामनवमी, नोट करें सटीक तिथि और ये शुभ मुहूर्त…
    • ATM से पैसे निकालने जा रहे हैं तो ये 5 बैंकिंग नियम जान लीजिए, वरना खाली हो सकता है आपका पूरा बैंक अकाउंट…
    • किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों की नवरात्रि भी हुई समृद्ध सीएम सायं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?