तेलंगाना। भाजपा ने तेलंगाना के अपने विधायक राजा सिंह का निलंबन रद्द कर दिया है। पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख किशन रेड्डी ने दी जानकारी। राजा सिंह द्वारा कारण बताओ नोटिस का जवाब दिए जाने को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने उनका निलंबन रद्द किया है।
पार्टी ने अगस्त 2022 में पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम को लेकर कथित तौर पर दिए बयान के बाद उन्हें पार्टी से निलंबित कर कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
निलंबन रद्द होने पर राजा सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके लिए संगठन सर्वोपरि है। उन्होंने इस फैसले पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
