*रायपुर:-* भारतीय जनता पार्टी बीजेपी ने शनिवार 2 मार्च, 2024 को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. इस लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम रहे. दिल्ली से परवेश वर्मा का टिकट कटा है. उनकी जगह पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत को टिकट दिया गया है.नई दिल्ली सीट से मीनाक्षी लेखी का टिकट काटा गया है और उनकी जगह बांसुरी स्वराज को टिकट दिया गया है जोकि बीजेपी की कद्दावर नेता रहीं पूर्व विदेश मंत्री दिवंगत स्वराज की बेटी हैं. वहीं, बीजेपी ने चांदनी चौक सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन का भी टिकट काट दिया है. उनकी जगह पर दिल्ली के व्यापारी नेता प्रवीण खंडेलवाल को चुनावी मैदान में उतारा गया है. इसके अलावा साउथ दिल्ली से मौजूदा सांसद रमेश बिधूड़ी का टिकट भी काट दिया गया है. उनकी जगह दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामबीर सिंह बिधूड़ी को टिकट दिया गया है.*बीजेपी की पहली लिस्ट में 28 महिला कैंडिडेंट्स को मिला टिकट*भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट में 28 महिला कैंडिडेंट्स को भी टिकट दिया है. वहीं 47 युवा उम्मीदवारों को भी चुनावी मैदान में उतारा है. कुल 195 सीटों में से 27 एससी, 18 एसटी, 57 ओबीसी कैंडिडेट हैं.बांसुरी स्वराज ने अपने नाम की घोषणा के तुरंत बाद कहा कि वह अपनी मां की ओर से स्थापित विरासत को कायम रखने का प्रयास करूंगी. उन्होंने यह भी कहा कि उनको विश्वास है कि वो स्वर्ग से उन्हें आशीर्वाद देंगी।
