मुंबई: महाराष्ट्र के पंद्रहवें विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की वोटिंग जारी है. अब सामने आए शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है. इस बीच में बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर बड़े पैमाने पर जश्न की तैयारी कर ली गई है. साथ ही राजधानी दिल्ली में भी सेलेब्रेशन की तैयारियां चल रही. यहां भाजपा मुख्यालय में जलेबियां बनाई जा रही हैं.
जैसे-जैसे चुनाव के रुझान सामने आ रहे हैं. बीजेपी और एनडीए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता जा रहा है. महाराष्ट्र में भाजपा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) और शिवसेना के गठबंधन महायुति ने मिलकर चुनाव लड़ा है. महागठबंधन के घटक दल भाजपा ने पहले ही भरोसा जताया था कि राज्य में बहुमत के साथ महायुति की सरकार बनेगी.महागठबंधन में मुख्यमंत्री कौन होगा फिलहाल इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है.
हालांकि, बीजेपी ने अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा है, इसलिए भाजपा मुख्यमंत्री पद का दावा कर रही है.बीजेपी ने किया जीत की दावामतगणना से पहले बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा, “हमें विश्वास है कि दोनों राज्यों (महाराष्ट्र और झारखंड) में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विजन के तहत, महाराष्ट्र और झारखंड राहुल गांधी की सांप्रदायिक राजनीति, विभाजनकारी राजनीति को खारिज कर देंगे.”
शिवसेना UBT को भी जीत की उम्मीदवहीं, शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता महा विकास अघाड़ी को जिताएगी. हमें फिर से पूर्ण बहुमत मिलेगा. जिस तरह से महाराष्ट्र ने ढाई साल में भ्रष्टाचार, लूट और महिलाओं के खिलाफ अपराध, किसानों की समस्या देखी और जिस तरह से दिल्ली में सरकार चलाने की कोशिश की गई, महाराष्ट्र ने भी उसे देखा. हमारी जीत तय है.
