हरियाणा से भाजपा की नेता, 42 वर्षीय सोनाली फोगाट की सोमवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई l सोनाली उस वक्त अपने स्टाफ़ के साथ गोवा में थी l उन्होंने 27 अगस्त को वर्करों की मीटिंग बुलाई थी। सोनाली की मृत्यु की खबर उनके भाई ने मीडिया को दी
सोनाली ने 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था। कुलदीप बिश्नोई ने 29 हजार 471 वोट से सोनाली को हराया था lसोनाली ने बालसमंद में हिसार मार्केट कमेटी के सचिव की काम न करने पर सरेआम पिटाई की थी, जिसके कारण वह चर्चा में आई। सचिव की शिकायत पर सोनाली पर केस भी दर्ज हुआ था।
पिछले दिनों हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में मंच पर बैठी सोनाली को उठा दिया गया तो सोनाली नाराज होकर कार्यक्रम से चली गई थीं।सोनाली टिक-टॉक स्टार और बिग बॉस-14 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी है l अपनी मौत से चंद घंटे पहले रात को सोनाली ने फेसबुक पर अपनी फोटो अपलोड की थी। जिस पर लिखा था कि ऑलवेज रेडी, दबंग लेडी, रियल बॉस लेडी।