हिमांशु पांडेय :- जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही
मरवाही, 17 मार्च। भाजपा मरवाही उत्तर ने आज मुख्यमंत्री का पुतलादहन किया,क्योंकि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में कुशासन है अपराध बढ़ गए हैं और शांति का टापू कहा जाने वाला प्रदेश अशांत होगया है।मुख्यमंत्री के छेत्र में दो जघन्य हत्याकांड के विरोध में आज भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वाहन पर मरवाही उत्तर में पुतला दहन प्रदेश के अन्य मंडलो की भांति किया गया।प्रदेश की कांग्रेस सरकार के दौरान प्रदेश में कुशासन और अपराध का गढ़ बन गया है।प्रदेश का एक भी ऐसा कोना नही बचा जहाँ पर हत्या अपहरण लिट् बलात्कार की घटना न हो रही हो।समाज का हर वर्ग आज पीड़ित है।अपराधियो के हौसले इतने बढ़ गए कि मुख्यमंत्री के विधानसभा छेत्र के खुदमुडा में 4 लोगो की हत्या होती है।उसके बाद पुनः मुख्यमंत्री के विधानसभा में बठेना गाँव ने एक ही परिवार के 5 लोगो की संदिग्ध अवस्था मे हत्या हो जाती है।और पूरा शासन उसे बिना जाँच की आत्महत्या बताने पर लग जाता है।

पुलिस के साथ हुई झूमाझटकी
पुतला दहन के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बहुत झूमाझटकी हुई।इस बीच पुलिस वालों ने बल पूर्वक पुतला अपने कब्जे में किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी की एवँ सरकार को खूब कोशा।जिला महामंत्री डॉ शिव प्रताप राय,जिला मंत्री ठाकुर राकेश दीक्षित ,मंडल अध्यक्ष किशन सिंह ठाकुर, महामंत्री आयुश कुमार मिश्रा,सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक योगेंद्र सिंह नहरेल,जिला महामंत्री किशान मोर्चा गोविंद प्रसाद गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा दयाराम पोर्ते,मंडल अध्यक्ष युवामोर्चा अश्विन चतुर्वेदी,जिला कार्य समिति सदस्य अनिल कुमार अहिरवार, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा महेश पाव,मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रमोद राय,मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मीरा पाव,नारायण केवट,तपेश्वर चन्द्रा,शरद राय,विजय पटस्कर,अमरदीप जायसवाल,गणेश चौधरी,चमन हलवाई, ,लोकेश चंद्रा,संदीप मिश्रा,आकर्ष सिंह, युवराज केवट, ,उर्मिला, विमला,प्रेमलता सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।