हिमांशु पांडेय
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 20 मार्च। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही भाजपा जिला पदाधिकारियों, मोर्चा के अध्यक्ष, मंडल के अध्यक्ष की बैठक में आगामी 21 मार्च को जिला स्तरीय धरना कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कल्लू राजपूत, महामंत्री रामजी श्रीवास, उपाध्यक्ष बृजलाल राठौर, कुबेर सर्राठी, दिलीप यादव, किसान मोर्चा अध्यक्ष कन्हैया राठौर, अनु. जनजाति मोर्चा अध्यक्ष प्रणव मरपची, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रियाज कुरैसी, जिला मंत्री लालजी यादव, राखी गहलोत, मंडल अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, लूसन राठौर, शंकर चक्रधारी, किशन ठाकुर, भूधर सोनी, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष सोनकर, महामंत्री पुष्पेंद्र त्रिपाठी, रमेश तिवारी, भाजयुमों अध्यक्ष लवकेश गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे है।