रायपुर: मुख्यमंत्री सीएम भूपेश बघेल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठा बताने और राज्य के किसान मजदूरों को गुमराह करने के आरोप वाले ट्वीट पर भाजपा सांसद सरोज पांडेय ने पलटवार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नसीहत देते हुए लिखा उन्हें सीएम पद की गरिमा रखनी चाहिए।सरोज पांडेय ने लिखा कि आपको सीएम की पद की गरिमा रखनी चाहिए थी, कांग्रेस ने चुनाव के पहले शराब बंदी की घोषणा नहीं की थी, सच तो ये है कि आपने झूठे वादों की ऐसी झड़ी लगाई है इन्द्रदेव की मूसलाधार बारिश भी उसके सामने फीकी है। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया था कि ‘आप आए तो फिर झूठ की बयार बहने लगी मोदी जी’।
उन्होंने आगे लिखा था कि ‘अगर आपकी सरकार की भूमिका राज्यों के धान खरीदी में इतनी ही है तो आपके लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में किसान 1000-1200 रुपए क्विंटल में धान क्यों बेचने पर मजबूर हैं मोदी जी?’