छत्तीसगढ़ :– नगरीय निकाय चुनाव खत्म होने के बाद सभी की नजरें इसके नतीजों पर टिकी हुई हैं. 11 फरवरी को हुए मतदान के नतीजे आज 15 फरवरी 2025 को आने वाले हैं. मतगणना शुरू हो गई है. राज्य के 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों सहित 173 नगर निकायों के नतीजे शनिवार शाम तक पूरी तरह से साफ हो जाएंगे. चुनाव का ऐलान होने के साथ ही दोनों ही प्रमुख पार्टियां भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं. प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में 72.33 प्रतिशत वोट डाले गए थे. इनमें से पुरुष 73.26 और महिलाएं 71.75 प्रतिशत हैं. यानी, पुरुषों ने महिलाओं से करीब डेढ़ प्रतिशत ज्यादा मतदान किया. जबकि, महिला मतदाता 29 जिलों में पुरुषों से ज्यादा हैं.
चिरमिरी में BJP आगे
चिरमिरी नगर निगम में बीजेपी के रामनरेश राय 5699 वोटों से आगे चल रहे हैं. जगदलपुर में भाजपाई जीत का जश्न मना रहे हैं.
कांग्रेस प्रत्याशी मलजीत सिंह गैदु ने भाजपा प्रत्याशी संजय पांडे को दी बधाई
कांग्रेस प्रत्याशी मलजीत सिंह गैदु ने भाजपा प्रत्याशी संजय पांडे को जीत की बधाई दी . उन्होंने कहा कि जनता का फैसला स्वीकार है.
बिलासपुर में BJP, कांग्रेस के साथ आप का भी खाता खुला
नगर निगम बिलासपुर बीजेपी की मेयर प्रत्याशी पूजा विधानी आगे चल रही हैं. तखतपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी कांग्रेस की पूजा मक्कड़ की जीत.मल्हार नगर पंचायत बीजेपी अध्यक्ष प्रत्याशी धनेश्वरी केंवत जीते. बिल्हा नगर पंचायत में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी वंदना जेनरे की जीत हुई है. नगर पालिका परिषद बोदरी से आम आदमी पार्टी की अध्यक्ष प्रत्याशी नीलम वर्मा की जीत हुई है. नगर पालिका परिषद रतनपुर भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी लव कुश कश्यप की जीत हुई है.
