छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जैजैपुर क्षेत्र के कार्यकर्ता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मांग करने पहुंच पूर्व सोसाइटी शाखा प्रबंधक एवं वर्तमान विधायक बालेश्वर साहू के तत्काल गिरफ्तारी किया जाए।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके द्वारा किसानों के साथ धोखाधड़ी कर लाखों रुपए का गबन किया गया है एव उचित जांच होने पर और भी फर्जीवाड़े सामने आयेंगे और चांपा थाने में तीन किसानों के साथ गबन के आरोप में 420 का अपराध दर्ज है।
सभी की मांग है कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वासन दिया है कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिलेगा मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा, गोपी सिंह ठाकुर, भूषण चन्दा, सोनसाय देवांगन, कीर्तन चंद्रा, मोहन कुमारी साहू, राम नरेश यादव, चौलेश्वर चंद्राकर, विक्रम सिंह ठाकुर, लोकेश साहू, हरनारायण यादव, चेतन महंत विक्रम चंद्रा, आशीष तिवारी, ऋषि बनाफर, विक्रम सिंह चन्द्रा, धनू डनसेना, पूरन जायसवाल उपस्थित थे।