छत्तीसगढ़ :– की राजधानी रायपुर में BJYM ने आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर युवा संसद का आयोजन किया। जिसका शुभारम्भ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया। यूथ पार्लियामेंट में डिप्टी सीएम अरुण साव, मंत्री टंक राम वर्मा और प्रदेश भर के युवा शामिल हुए हैं। इस कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान क्या हुआ इसे बताया जाएगा। वहीं शाम को समापन समारोह में सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे।
