
रायपुर
भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर 24 से 30 अप्रैल तक रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के विभिन्न बैठक में सम्मिलित होंगे। इस दौरान ओम माथुर सभी बूथों की समीक्षा भी करेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रभारी का बस्तर संभाग में भव्य स्वागत की तैयारी है।
इस बीच हेट स्पीच मामले में बीजेपी नेता पर हुई एफआईआर पर पूर्व मंत्री कश्यप ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, सबसे पहले हेट स्पीच पर सीएम को उनके पिता पर एफआईआर करनी चाहिए। पुलिस को कवासी लखमा और बृहस्पति सिंह पर एफआईआर करनी चाहिए। पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पुलिस के हाथ बांध कर रख दिए हैं। आज खुलेआम अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है।
खरोरा में हुई सामूहिक आत्महत्या पर केदार कश्यप ने सरकार को घेरते हुए कहा कि, गृह मंत्री कौन है? यह 90 प्रतिशत लोग नहीं जानते। सरकार अपने हाथ बांध कर बैठी हुई है। सामूहिक हत्या और आत्महत्या की घटना प्रदेश में बढ़ती जा रही है।
बुलडोजर पर प्रदेश में सियासत गर्म
Mission 2023: मंत्री अमरजीत भगत के बयान पर पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के मंत्री अपना विभाग संभाल नहीं पा रहे हैं और दूसरों के विभाग की बात कर रहे हैं। अवैध तत्वों को कांग्रेस संरक्षण देती है। अवैध तत्वों के खिलाफ बुलडोजर चलना चाहिए।