Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अयोध्या सीट पर बीजेपी की हार,भगवान राम ने दिया संदेश, आप हमे नहीं लाए थे, बल्कि आप हमारे नाम से आए थे…
    News

    अयोध्या सीट पर बीजेपी की हार,भगवान राम ने दिया संदेश, आप हमे नहीं लाए थे, बल्कि आप हमारे नाम से आए थे…

    By Tv 36 HindustanJune 5, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- 500 वर्षों के बाद अयोध्‍या में राम मंदिर बन रहा है. 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम भी हुआ जिसमें देश-विदेश के लोगों ने शिरकत की. बीजेपी के लिए तीन दशक से राम मंदिर आंदोलन एक भावनात्‍मक, विचारधारात्‍मक मुद्दा बना रहा लेकिन जब यह काम पूरा हो रहा है तो इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा ये सीट क्‍यों हार गई? ये इसलिए भी महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि पुराने चुनावी अभियान के दौरान बीजेपी ने इस मुद्दे को जमकर उछाला. फैजाबाद लोकसभा सीट के अंतर्गत ये क्षेत्र आता है. बीजेपी की तरफ से इस सीट से लल्‍लू सिंह तीसरी बार सांसद बनने की राह देख रहे थे लेकिन सपा के दलित चेहरे और नौ बार विधायक रहे अवधेश प्रसाद ने उनको 54 हजार से अधिक मतों से हरा दिया. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर क्‍या वजह रही कि ये प्रतिष्ठित सीट बीजेपी के हाथ से निकल गई?

    1. अयोध्‍या की जमीनी हकीकत पर नजर रखने वाले विश्‍लेषकों का ये कहना है कि दरअसल यहां के स्‍थानीय मुद्दे इस बार चुनावों में हावी हो गए. दरअसल राम मंदिर निर्माण कार्य जब से शुरू हुआ तब से अयोध्‍या के चहुंओर विकास के नाम पर आसपास की जमीनों का भी अधिग्रहण किया जा रहा है. स्‍थानीय लोगों को उम्‍मीद थी कि उनके लिए दुकानें या रोजगार के कुछ अवसर उपजेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

    2. सपा ने अवधेश प्रसाद के रूप में दलित चेहरे को उतार दिया. इसको सपा की बड़ी रणनीति के रूप में देखा जा रहा है क्‍योंकि एक जनरल सीट पर अखिलेश यादव ने बीजेपी की काट के लिए यहां पर दलित चेहरे पर भरोसा जताया. 

    3. इसको इस तरह से भी देखा जा सकता है कि एक तरफ बीजेपी की तरफ से जहां लल्‍लू सिंह बीजेपी के उन नेताओं में शुमार रहे जिन्‍होंने कहा कि संविधान में बदलाव के लिए 400 से अधिक सीटें जीतने की जरूरत है, उसी का जवाब सपा ने दलित नेता अवधेश प्रसाद के रूप में दिया. अवधेश प्रसाद ने अपनी रैलियों में कहा कि यदि बीजेपी जीती तो संविधान बदल दिया जाएगा और आरक्षण खत्‍म कर दिया जाएगा. इसका नतीजा ये हुआ कि सपा के कोर वोटरों के साथ दलितों को भी साधने में पार्टी सफल रही. 

    4. स्‍थानीय लोगों के मुताबिक यहां के लोगों को राम मंदिर निर्माण कार्य से कोई फायदा होता नहीं दिख रहा. जो भी लाभ हो रहा है वो बाहरियों को हो रहा है. इसी तरह स्‍थानीय लोगों की तुलना में बाहरी लोगों के लिए ये अधिक भावनात्‍मक मुद्दा है. 

    5. बीजेपी प्रत्‍याशी लल्‍लू सिंह के खिलाफ भी लोगों में नाराजगी थी. स्‍थानीय लोगों के मुताबिक उन्‍होंने कोई खास काम नहीं किए. वो बस राम मंदिर के मुद्दे पर फोकस करते रहे. लेकिन वो ये बात भूल गए कि राम मंदिर निर्माण कार्य के साथ ही अब ये मुद्दा नहीं रहा.

    Post Views: 1,680

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान,सत्ताधारी दल भाजपा ने एक व्यक्ति-एक चेहरे के नाम पर मांगा वोट…
    Next Article देखते रहिए अभी और कुछ बेहतर देखने को मिलेगा, चुनाव परिणाम के बाद तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा बयान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कैबिनेट का बड़ा फैसला कर्मचारियों का DA बढ़ा, अतिथि शिक्षकों को भी तगड़ा फायदा…

    March 24, 2026

    प्रदेश के इस जिले में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती शुरू, जानें सबकुछ …

    March 24, 2026

    विधानसभा और स्पीकर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, राजधानी में मचा हड़कंप…

    March 24, 2026

    फिल्म की रिलीज के बाद से पूरे पाकिस्तान में डर का माहौल, गली-गली में हो रही जासूस की चेकिंग…

    March 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कैबिनेट का बड़ा फैसला कर्मचारियों का DA बढ़ा, अतिथि शिक्षकों को भी तगड़ा फायदा…
    • प्रदेश के इस जिले में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भर्ती शुरू, जानें सबकुछ …
    • विधानसभा और स्पीकर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, राजधानी में मचा हड़कंप…
    • फिल्म की रिलीज के बाद से पूरे पाकिस्तान में डर का माहौल, गली-गली में हो रही जासूस की चेकिंग…
    • युवाओं के लिए खुशखबरी हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?