
खैरागढ़। खैरागढ़ उपचुनाव में चौथे राउंड की वोटों की गिनती पूरी कर ली गई है. अब तक 4802 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा आगे हैं. मतों की चौथे राउंड की गिनती जारी है. कांग्रेस की लीड बरकरार है. खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव मे कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने कहा कि आज हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर आई हूं. जनता ने खैरागढ़ को जिला बनाने के कांग्रेस के वादे पर मुहर लगाया है. इसके तहत ही रूझान सामने आ रहे हैं. जनता ने तय किया है कि खैरागढ़-गंडई-छुईखदान जिला बनेगा. बता दे * पांचवे राउंड की मतगणना शुरू हो चुकी है।
121 डाक मत पत्रों में से 8 फर्जी निकले
डाक मतपत्रों की गिनती जारी है. पहले राउंड की ईवीएम की गिनती में 1175 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी आगे. पहले राउंड की गिनती जारी है. 121 डाक मत पत्रों में से 8 फर्जी निकले