नईदिल्ली:- भाजपा का धरना प्रदर्शन .दिल्ली बीजेपी कनॉट प्लेस में धरना-प्रदर्शन कर रही है. इसके साथ ही सेल्फी कैंपेन भी चलाया जा रहा है. इस दौरान प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘आज हम अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार का मॉडल दिखा रहे हैं. वह राजमहल जिसमें अरविंद केजरीवाल रहते हैं. अरविंद केजरीवाल बताएं कि उन्होंने दिल्ली की जनता को लूटकर कितना बड़ा राजमहल बनाया है.
