
ओड़गी – भाजयुमो जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती के दिशानिर्देशानुसार ओडगी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नीरज गुर्जर के नेतृत्व में ओडगी बस स्टैंड में मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का पुतला दहन किया गया छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव में दुर्गा विसर्जन निकले रैली पर दुखद घटना जो कि वाहन चालक के नशे में धुत होने से हुआ उसकी तेज रफ्तार वाहन जो कि मादक पदार्थ गांजा से भरा हुआ था। तेजी में कई भक्तों को दर्दनाक तरीके से रौदते हुए आगे बढ़ा जिसमें कई भक्त गंभीर रूप से आहत हुए हैं और कुछ लोगों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई है ।

जो कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार में बढ़ चढ़कर नशे को बढ़ावा दिया जा रहा है , खुलेआम इनका व्यवसाय चरम पर है नशे से भरे वाहन के कारण यह दर्दनाक घटना हुआ। इसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल ओडगी के द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया व शाम को कैंडल मार्च जलाया गया कार्यक्रम में उपस्थित ,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नीरज गुर्जर, महामंत्री अरुण सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष संतोष सिंह, महामंत्री केशव प्रसाद सिंह, भाजपा मिडिया प्रभारी मोहन राजवाड़े, भाजयुमो महामंत्री चन्दन विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष अजेन्द्र गुर्जर, शंशाक सिंह, भाजयुमो मिडिया प्रभारी प्रियांशु यादव, मंत्री दिलबरन सिंह, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीता यादव, महिला उपाध्यक्ष कांती साहू , बलराम सोनी ,भुपेंद्र भारती,अमीत राजवाड़े,कमल देव राजवाड़े, शैलेंद्र गुर्जर, रूपसायपंडा, अवधेश प्रताप सिंह, व भारी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।