चिरमिरी। कांग्रेस के मनेंद्रगढ़ से विधायक विनय जायसवाल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। कल उनके निवास में इस बात की अधिकृत घोषणा की जाएगी। विधायक के निवास में विधानसभा से समर्थकों को बुलाया गया है। इस दौरान गोडवाना गणतंत्री पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम मौजूद रहेंगे। इस बात की पुष्टि राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर SL उदय ने की है। मनेंद्रगढ़ के विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल कांग्रेस की टिकट कटने से नाराज चल रहे थे। मनेंद्रगढ़ से उनका कांग्रेस ने टिकट काटकर अधिवक्ता रमेश सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
इस दिन जारी होगा 7 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट! कुमारी शैलजा ने कही ये बातइसके पहले आज मनेन्द्रगढ़ विधायक डाक्टर विनय जायसवाल को मनेंंद्रगढ़ में लोगों से मिलते देखा गया था । कांग्रेस ने उनका टिकट भले ही काट दिया हो लेकिन वह टिकट कटने के बाद भी लोगों से मिल रहे हैं । शनिवार को वे मनेन्द्रगढ़ पहुँचे और अपने समर्थकों के साथ पैदल शहर के मुख्य मार्गो में भ्रमण करते नजर आए। इस दौरान आम लोगों के अलावा व्यापारियों से भी उन्होंने बात की। विधायक के साथ कांग्रेस के पार्षद और एल्डरमैन भी मौजूद रहे । कांग्रेस संघटन का कोई पदाधिकारी इस दौरान नजर नहीं आया । इस दौरान विनय जायसवाल जिंदाबाद के नारे भी लगे । विनय जायसवाल के इस तरह सड़क पर पैदल घूमते देख तरह तरह की चर्चा भी होती रही।
इस बीच चिरमिरी से एक और बड़ी खबर सामने आयी है, ब्लॉक कांग्रेस खड़गवां के अध्यक्ष मनोज साहू गोंडवाना पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस के फैसले से खासे नाराज है, आगामी विधानसभा चुनाव में इससे कहीं कांग्रेस को नुकसान न हो जाए इस बात की आशंका बनी हुई है।
