रिपोर्ट रमाकांत सोनी संभाग ब्यूरो रीवा
रीवा/जिले के मऊगंज में व्याप्त अव्यवस्था अल्प वर्षा,जिला बनाने,खाद्य पदार्थों में बेतहाशा महगाई, व्याप्त बेरोजगारी,पीएम आवास,बिजली कटौती मनमाना बिल बांधों की मरम्मत,अप्रत्याशित बढ़ती चोरियां जैसे दस सूत्रीय मांगों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मऊगंज द्वारा विशाल जन सैलाब के साथ नये तहसील कार्यालय में अनुविभागीय दंडाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा गया। क्षेत्र में रोजाना बढ़ती चोरियां 181 के बाद F.I.R. होना फिर 181 कटवाने की धमकी बिजली की अघोषित कटौती अल्प वर्षा से किसानों को मुआवजा दिलाने मनमाना बिजली बिल में सुधार क्षेत्र में आवारा पशुओं से हो रही नुकसान एवं गौशालाओं का रखरखाव,बेल्हा बांध का तत्काल मरम्मत को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा ब्लॉक कॉन्ग्रेसअध्यक्ष संजय तिवारी की अगुवाई में विभिन्न मांगों को लेकर अनुविभागीय दंडाधिकारी मऊगंज को ज्ञापन सौंपा गया।
कांग्रेस पार्टी के हजारों की संख्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में यदुवंश मिश्रा,नगर परिषद अध्यक्ष बृजवासी पटेल,शेख मुख्तार सिद्दीकी,विश्वनाथ मिश्रा,बसंत मिश्रा,सतीश द्विवेदी,अनिल त्रिपाठी दादू चौरसिया,जेव लाल पटेल सरपंच बरयां कला,उमरी,भाटी सेगर,पकरा समेत पार्षद विद्या चरण दुबे,पार्षद अन्नू खांन,अजय अबधिया,बाबा पांडेय, मुन्ना तिवारी,नरेंद्र सिंह,नौशाद खान सहित ब्लाक के जेस्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
