रिपोर्टर-जानी खान सूरजपुर
पतंजलि युवा भारत के संयुक्त तत्वधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला मुख्यालय सूरजपुर में 28 अगस्त 2022 दिन रविवार को स्वतंत्रता दिवस के शुभ उपलक्ष्य पर पतंजलि युवा भारत के राज्य प्रभारी जयंत भारती के कुशल मार्गदर्शन व सूरजपुर जिले के पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी अशोक जायसवाल के नेतृत्व में रक्तदान शिविर प्रभारी सूरजपुर तुलेश्वर राजवाड़े के माध्यम से रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय सूरजपुर में किया गया।

सर्वप्रथम ब्लड बैंक के प्रभारी डॉक्टर पाव सर, डॉक्टर टोप्पो सर, अशोक जायसवाल और दौलत प्रताप सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य रूप से जिला प्रभारी अशोक जायसवाल के आह्वाहन पर युवाओं के द्वारा 15 यूनिट ब्लड रक्तदान किया गया। जिसमें जिला प्रभारी स्वयं रक्तदान किए और इनके अलावा रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं में अनंजय देवांगन (संवाद सेवा), दौलत प्रताप सिंह, बालसाय, कमलेश प्रसाद, अजय कुमार, शंकर प्रसाद, अब्दुल रहमान अंसारी, अतिश कुमार, डिलेश कुमार, शिवमानोरथ, तुलेश्वर राजवाड़े, रितेश कुमार,के द्वारा रक्तदान किया गया। निश्चित रुप से यह कार्य महान है।” “रक्तदान है जीवनदान, यह बचाए दुसरे के प्राण…!” “आपके 20 मिनट का रक्तदान, किसी के लिए है जीवनदान…!” “जो अन्न दे वह अन्नदाता, जो धन दे वह धनदाता, जो विद्या दे वह विद्यादाता, पर जो रक्त दे वह जीवनदाता…!” कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाने में पतंजलि युवा भारत के पदाधिकारी उपस्थित रहे। ओम वंदे मातरम्……