Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नीला रंग इस चीज का है प्रतीक, इस रंग को पसंद करने वाले जरूर जानें ये 5 खास बातें…
    वास्तु

    नीला रंग इस चीज का है प्रतीक, इस रंग को पसंद करने वाले जरूर जानें ये 5 खास बातें…

    By Tv36 HindustanApril 5, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    वास्तु शास्त्र:- ज्यादातर लोगों को नीला रंग बहुत पसंद होता है। उनकी अलमारी में नीले रंग के कपड़े बहुत ज्यादा होते हैं। यही नहीं, वे जब भी कुछ खरीदने जाते हैं, तो हमेशा नीली रंग की चीजें ही खरीद लाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार नीले रंग को पानी से जोड़कर देखा जाता है और माना जाता है कि नीले रंग में एक हीलिंग पावर होती है, जिससे व्यक्ति बहुत ही पॉजिटिव फील करता है। इसके अलावा नीले रंग को एकाग्रता, शांत और चिंतनशील होने से जोड़कर देखा जाता है।

    वास्तु शास्त्र में नीले रंग को पानी से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है जिस प्रकार पानी बहता रहता है और उसकी तरलता किसी भी चीज को साफ कर देती है, उसी तरह पानी भी किसी के नकारात्मक विचारों को साफ करके किसी व्यक्ति को अच्छी चीजों को देखने का नजरिया देता है। पानी जिस तरह बहता रहता है, उसे निकलने के लिए एक छोटी-सी जगह चाहिए होती है, उसी तरह नीला रंग भी रंगों के बीच में अपनी अलग जगह बना ही लेता है।

    वास्तु शास्त्र में नीले रंग को शांति और चिंतनशीलता से भी जोड़कर देखा जाता है। नीला रंग इंसानी दिमाग को शांति भी देता है। साथ ही उसे किसी चीज के बारे में गहराई से सोचने के लिए भी प्रेरित करता है। आप अगर हमेशा तनाव में रहते हैं, तो नीले रंग की चीजों को अपने घर में जगह जरूर दें। इससे आपका तनाव दूर रहेगा और आप रिलेक्स फील करेंगे।

    नीला रंग विशुद्ध चक्र को संतुलित रखने में आपकी मदद करता है। विशुद्ध चक्र संचार और अभिव्यक्ति से जुड़ा होता है। माना जाता है कि अगर आप अपने जीवन में नीले रंग को किसी भी रूप में जगह देते हैं, तो इससे आपकी बातचीत करने और अभिव्यक्ति की क्षमता मजबूत होती है, इसलिए घर में लिखने-पढ़ने वाली जगहों पर नीले रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।

    नीला रंग उत्तर और पूर्व दिशाओं को संतुलित करता है। वास्तु शास्त्र में इन दिशाओं को पॉजिटिव एनर्जी से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि अगर आप घर की इन दिशाओं में नीले रंग के पर्दे, फर्नीचर या फिर कोई और नीले रंग की चीजें रखते हैं, तो आपके जीवन में पॉजिटिव एनर्जी आती है। इन दिशाओं में बेडरूम होने के भी फायदे होते हैं।

    नीली रंग बुरी शक्तियों को अपनी ओर आर्कषित करता है, जबकि ऐसा नहीं होता बल्कि नीला रंग नकारात्मक और बुरी शक्तियों को रोकता है। आपके घर या फिर किसी और जगह पर अगर आपको नकारात्मकता का अनुभव होता है, तो नीले रंग की कोई चीज वहां जरूर रखे।

    Post Views: 0

    Blue color is a symbol of this thing chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदेशभर में IOC के पेट्रोल पंप पर लगेंगे इतने हजार चार्जर, इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर…
    Next Article साइंटिस्ट ने पहली बार रिकॉर्ड की पौधे की आवाज़ तोड़ने, काटने या उखाड़ते वक्त रोते और कराहते हैं पौधे जाने क्या है सच…
    Tv36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    CG: अस्पताल के बाहर धूं-धूं कर जल उठी गर्भवती लेकर आ रही एंबुलेंस, ऐसे बची जान

    August 27, 2025

    किडनी खराब होने पर सुबह-सुबह दिख सकते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज न करें

    August 27, 2025

    दुनिया की सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा भारत में नहीं बल्कि इस देश में स्थित है

    August 27, 2025

    CG: शराब घोटाले की चार्जशीट में कैबिनेट का जिक्र, आरोपों पर बिफरी कांग्रेस कैबिनेट मंजूरी और नई आबकारी नीति पर उठाए ये सवाल

    August 27, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    Ads
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • CG: अस्पताल के बाहर धूं-धूं कर जल उठी गर्भवती लेकर आ रही एंबुलेंस, ऐसे बची जान
    • किडनी खराब होने पर सुबह-सुबह दिख सकते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज न करें
    • दुनिया की सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा भारत में नहीं बल्कि इस देश में स्थित है
    • CG: शराब घोटाले की चार्जशीट में कैबिनेट का जिक्र, आरोपों पर बिफरी कांग्रेस कैबिनेट मंजूरी और नई आबकारी नीति पर उठाए ये सवाल
    • बाल रुप में विराजे कचहरी चौक के राजा, मयूर थीम से सजा पंडाल, प्रतिमा देखते ही मंत्रमुग्ध हो रहे श्रद्धालु
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?