Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » समुद्र किनारे पर बने स्टूडियो पर बीएमसी का बुलडोजर, 5 लाख वर्ग फीट में फैला हाईटेक स्टूडियो…
    अपराध

    समुद्र किनारे पर बने स्टूडियो पर बीएमसी का बुलडोजर, 5 लाख वर्ग फीट में फैला हाईटेक स्टूडियो…

    By Tv 36 HindustanApril 7, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई के मढ इलाके में समुद्र किनारे पर बने स्टूडियो पर बीएमसी ने शुक्रवार सुबह बुलडोजर चला दिया। इस मामले की शिकायत बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि यह अवैध स्टूडियो पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे और असलम शेख की शह पर बनाया गया था।

    करीब 5 लाख वर्ग फीट में फैला यह हाईटेक स्टूडियो साल 2021 में बना था। इसे बनाने में करीब एक हजार करोड़ रुपए खर्च हुए थे। इसमें ‘रामसेतु’ और ‘आदिपुरुष’ जैसी कई बड़े बजट की फिल्मों की शूटिंग हुई। रामसेतु का बजट 150 करोड़ और आदिपुरुष का बजट 600 करोड़ बताया जाता है।

    आदित्य ठाकरे और असलम शेख के आशीर्वाद से बना था
    सुबह करीब ग्यारह बजे भाजपा नेता किरीट सोमैया ने स्टूडियो का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि ठाकरे सरकार के भ्रष्टाचार के स्मारक को आज नष्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बना यह स्टूडियो पूर्व मंत्रियों आदित्य ठाकरे और असलम शेख की शह से बना था। इस निर्माण के खिलाफ हम दो साल से संघर्ष कर रहे थे।

    क्या है पूरा मामला
    किरीट सोमैया ने मढ़ के मलाड में 49 अवैध स्टूडियो और 22 अवैध बंगलों को गिराने की बीएमसी से मांग की थी। हालांकि, उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमैया का आरोप है कि तत्कालीन मंत्रियों और अफसरों ने इस मामले में आंखें मूंद रखी थीं। स्टूडियो बनाते समय नगर पालिका से भी परमिशन नहीं ली गई थी। इसके बाद स्टूडियो के आसपास भी अवैध तरीके से निर्माण किए गए।

    ठाकरे का स्टूडियो माफिया
    किरीट सोमैया ने कहा कि यह स्टूडियो ठाकरे सरकार के स्टूडियो माफिया का ही एक हिस्सा है। 2021 में इस स्टूडियो के साथ दर्जनों अन्य स्टूडियो बनाए गए थे। स्टूडियो माफिया के खिलाफ हम दो साल से कानूनी जंग लड़ रहे हैं। आखिरकार कोर्ट के आदेश से आज इसे तोड़ दिया गया। अन्य अवैध निर्माणों के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी।

    ट्वीट कर दी थी जानकारी
    स्टू़डियो ढहाए जाने से पहले गुरुवार को किरीट सोमैया ने एक ट्वीट में कहा था कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने आज मढ़ में 1000 करोड़ के अनाधिकृत स्टूडियो को तोड़ने का आदेश दिया।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएंबुलेंस में बच्चे की डिलीवरी, अस्पताल पहुंचते बच्चा हुआ गायब मची चीख-पुकार….
    Next Article 47 वर्षीय महिला पर खुद के अपहरण का झूठा नाटक, अपने पति से 20 लाख की फिरौती, पढे पूरा का मामला…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    NDA की बड़ी बढ़त पटना से दिल्ली तक उत्साह का माहौल, कुछ देर में पीएम मोदी करेंगे संबोधित…

    November 14, 2025

    अब मेट्रो शहरों को ‘बाय-बाय’ ये 5 शहर बन रहे हैं ‘वर्क फ्रॉम होम’ का नया ठिकाना…

    November 14, 2025

    अब चुटकियों में होगा काम, हैकर्स और ठगों से मिलेगा छुटकारा WhatsApp का सबसे बड़ा सेफ्टी फीचर …

    November 14, 2025

    भगवान बिरसा मुण्डा के 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जिलों में कल होगा जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन…

    November 14, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • NDA की बड़ी बढ़त पटना से दिल्ली तक उत्साह का माहौल, कुछ देर में पीएम मोदी करेंगे संबोधित…
    • अब मेट्रो शहरों को ‘बाय-बाय’ ये 5 शहर बन रहे हैं ‘वर्क फ्रॉम होम’ का नया ठिकाना…
    • अब चुटकियों में होगा काम, हैकर्स और ठगों से मिलेगा छुटकारा WhatsApp का सबसे बड़ा सेफ्टी फीचर …
    • भगवान बिरसा मुण्डा के 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी जिलों में कल होगा जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन…
    • धान खरीदी सहित पढ़िए साय कैबिनेट के मये हत्वपूर्ण फैसले …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?