बांदा। जिले के मर्का थाना क्षेत्र स्थित यमुना नदी में आज दोपहर एक नाव डूब गई। नाव में करीब 30 से 40 लोग सवार थे। जिसमें से चार लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकल गए। वहीं अन्य लापता हो गए है। जिसे एसडीआरएफ की टीम स्थानीय गोताखोर की मदद से पतासाजी कर रही है।
बता दें कि फतेहपुर से प्रयागराज जाने के लिए लोग नाव का सहारा लेते है। गुरूवार दोपहर करीब ढाई बजे एक नाव में लोग सवार होकर फतेहपुर की ओर जा रहे थे। तभी पानी का बहाव तेज होने से नाव बीच मझधार में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे नाव में सवार सभी लोग डूब गए। वहीं राजकरन पासवान 28 वर्ष, प्रसाद निषाद 60 वर्ष सहित दो अन्य किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए।
वहीं माया 30 वर्ष, पिंटू 26 वर्ष, महेश 6 वर्ष, संगीता 3 वर्ष, जयेन्द्र 15 वर्ष, करन 15 वर्ष, आयश कुमार 7 वर्ष फुलवा 48 वर्ष व मुन्ना 50 वर्ष की डूबने की पुष्टि हुई है। सूचना पर डीएम, एसपी सहित आला अधिकारी मौके पर है। वहीं एसडीआरएफ की टीम स्थानीय गोताखोर की मदद से डूबे हुए लोगों की खोजबीन जारी है।