नई दिल्ली:- साउथ सिनेमा की डिमांड सिर्फ इंडिया तक ही सीमित नहीं है, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी उनकी फिल्में धमाल मचा रही हैं। अल्लू अर्जुन-राम चरण और जूनियर एनटीआर जैसे सितारों की फिल्मों का क्रेज तो साफ तौर पर देखने को मिलता ही है।
कई दर्शकों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहें रजनीकांत से लेकर नंदमुखी बालाकृष्णन और ममूटी जैसे 60-70 से ज्यादा की उम्र वाले सितारों के लिए भी दक्षिण सिनेमा में दीवानगी साफ तौर पर देखने को मिलती है। हाल ही में रजनीकांत ने अपनी 171वीं फिल्म ‘कुली’ की घोषणा की, तो वहीं कमल हासन भी दिल्ली में अपनी आगामी फिल्म ‘ठग लाइफ’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।
इसके अलावा मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने भी अपनी हाल ही में 360वीं फिल्म की शूटिंग शुरू की है। क्या कभी आपने सोचा है कि 60-70 की उम्र वाले दक्षिण सिनेमाई एक्टर के इन सितारों की फिल्में कैसे बॉक्स ऑफिस पर आज भी 500 करोड़ यूं ही कमा ले जाती हैं।
समय के साथ फिल्म बनाने के तरीके में जिस तरह से बदलाव आया है, उसे दक्षिण सिनेमाई ने बखूबी अपनाया है। फिर चाहे वो रजनीकांत हो या फिर ममूटी, इन 60-70 की उम्र वाले साउथ सितारों ने ऑडियंस के टेस्ट को समझा और अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम किया। यही वजह है कि साउथ में जहां एक समय पर ज्यादातर फिल्में सिर्फ एक्शन से जुड़ी होती थीं, वहीं अब बाहुबली से लेकर कांतारा और जेलर जैसी अलग-अलग शैली की फिल्में भी बनने लगी है।
रजनीकांत से लेकर कमल हासन तक साउथ के सितारे किरदार के हिसाब से खुद को ढाल लेते हैं, जबकि बॉलीवुड में सलमान खान सहित ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं, जिनके कैरेक्टर को ध्यान में रखकर कहानी लिखी जाती है। यही वजह है कि कहीं न कहीं एक ही चीज को बार-बार देखकर ऑडियंस भी बोर हो जाती है।
शाह रुख खान हो या फिर सलमान खान या आमिर खान इन सुपरस्टार्स के लिए फैंस के अंदर क्रेज साफ तौर पर देखने को मिलता है। हालांकि, जब बात फिल्मों की आती है, तो कंटेंट मजबूत न होने पर बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो जाती है, इनकी फिल्मों को देखने के लिए सिनेमाघरो में फैन नहीं आते। हालांकि, साउथ इंडस्ट्री में हर फिल्मों की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद उनके फैन बेस और भी बढ़ता जाता है।
रजनीकांत से लेकर 60-70 की उम्र वाले कई ऐसे कलाकार हैं, जो आज के समय में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अपनी फिल्मों का यंगस्टर्स की तरह ही प्रमोशन करते हैं। मोहनलाल से लेकर ममूटी और चिरंजीवी हर खुशी अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं, ये भी एक बड़ी वजह है कि इन स्टार्स के साथ फैंस कनेक्टिविटी महसूस करते हैं, जबकि इन्हीं के दशक के कई बॉलीवुड अभिनेता ऐसे हैं, जो आज के समय में सोशल मीडिया से बेहद दूर रहते हैं।रजनीकांत ने जहां बतौर सपोर्टिंग एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी, तो वहीं मोहनलाल ने 18 साल की उम्र में मलयालम फिल्म ‘थिरनोतम’ से कदा रखा था, इसके अलावा कमल हासन और बाल्या ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया था।
