Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रेखा आज 67 वर्ष की हो गयी
    मनोरंजन

    बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रेखा आज 67 वर्ष की हो गयी

    By adminOctober 10, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    67 वर्ष की हुयी रेखा

    बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रेखा आज 67 वर्ष की हो गयी। 10 अक्टूबर 1954 को मद्रास में जन्मीं रेखा (मूल नाम भानुरेखा गणेशन) को अभिनय की कला विरासत में मिली।

    रेखा के पिता जैमिनी गणेशन अभिनेता और मां पुष्पावली जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री थीं। घर में फिल्मी माहौल से रेखा का रूझान फिल्मों की ओर हो गया और वह भी अभिनेत्री बनने के ख्वाब देखने लगीं। रेखा ने अपने करियर की शुरूआत बाल कलाकार के रुप में वर्ष 1966 में प्रदर्शित तेलुगु फिल्म ‘रंगुला रतनम’ से की।

    रेखा ने अभिनेत्री के रूप में अपने करियर की शुरूआत कन्नड़ फिल्म ‘गोदाली सी.आई.डी 999’ से की। फिल्म में उनके नायक की भूमिका सुपरस्टार डा.राजकुमार ने निभाई थी।हिंदी फिल्मों में रेखा ने अनजाना फिल्म से अपने अभिनय की शुरूआत की। अरसे बाद यह फिल्म दो शिकारी के नाम से प्रदर्शित हुयी। फिल्म टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयी। बतौर अभिनेत्री के रुप में उनके सिने करियर की शुरूआत 1970 में प्रदर्शित फिल्म ‘सावन भादो’ से हुई। फिल्म में उनके नायक की भूमिका नवीन निश्चल ने निभायी।

    वर्ष 1976 में प्रदर्शित फिल्म ‘दो अनजाने’ उनके करियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुयी। सही मायनों में अभिनेत्री के रूप में उनकी यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म में पहली बार उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला।

    वर्ष 1978 में प्रदर्शित फिल्म ‘घर’ रेखा के सिने करियर के लिये अहम फिल्म साबित हुयी। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिये वह पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी। वर्ष 1980 में प्रदर्शित फिल्म ‘खूबसूरत’ रेखा की एक और सुपरहिट फिल्म रही। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिये वह फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयी।

         वर्ष 1981 में रेखा की एक और महत्वपूर्ण फिल्म ‘उमराव जान’ प्रदर्शित हुयी। मिर्जा हादी रूसवा के मशहूर उर्दू उपन्यास ‘उमराव जान’ पर आधारित इस फिल्म में उन्होंने उमराव जान का किरदार निभाया। इस किरदार को रेखा ने इतनी संजीदगी से निभाया कि सिने दर्शक आज भी उसे भूल नहीं पाये हैं। इस फिल्म के सदाबहार गीत आज भी दर्शकों और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।

    वर्ष 1981 में प्रदर्शित फिल्म ‘सिलसिला’ रेखा की उल्लेखनीय फिल्मों में शामिल की जाती है। माना जाता है कि यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच रिश्ते को रूपहले पर्दे पर पेश किया गया। हालांकि फिल्म टिकट खिड़की पर अधिक कामयाब नहीं रही लेकिन दर्शकों का मानना है कि यह उनकी उत्कृष्ट फिल्मों में एक है।

    वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म ‘खून भरी मांग’ रेखा की सुपरहिट फिल्मों में शुमार की जाती है। राकेश रोशन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिये रेखा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयीं। 90 के दशक में रेखा ने फिल्मों में काम करना काफी हद तक कम कर दिया। वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ में उन्होंने गैंगस्टर माया का किरदार निभाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। फिल्म में दमदार अभिनय के लिये वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित की गयी।

    रेखा ने कई फिल्मों में अपने बिंदास अभिनय से दर्शकों को रोमांचित किया है। इन फिल्मों में उत्सव, कामसूत्र और आस्था जैसी कई फिल्में शामिल हैं। 1970 के दशक की सर्वाधिक चर्चित और सफल फिल्मी जोड़ियों में अमिताभ बच्चन और रेखा का नाम आता है। वर्ष 2010 में रेखा को पद्मश्री से अलंकृत किया गया। रेखा ने अपने चार दशक लंबे सिने करियर में लगभग 175 फिल्मों में अभिनय किया है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदो पक्षों में संघर्ष, एक की मौत, चार घायल
    Next Article दिल्ली में आयोजित भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए रवि भगत
    admin
    • Website

    Related Posts

    प्रेमानंद की तबीयत फिर बिगड़ी, पेट की सूजन पर सीटी स्कैन कराया गया…

    October 22, 2025

    सीएम साय ने जशपुर जिले को दी बड़ी सौगात, उच्च शिक्षा के विस्तार के लिए दो महाविद्यालयों की होगी स्थापना…

    October 21, 2025

    दोस्ती का हाथ बढ़ा रहे भारत को चीन ने दिया बड़ा झटका, ड्रैगन ने डब्यूटीओ में की शिकायत, जानें क्या हैं पूरा मामला…

    October 21, 2025

    प्रेमानंद महाराज की झलक को तरसे भक्त, नहीं पहुंचे बांके बिहारी मंदिर, परिकर ने मांगा स्वास्थ्य लाभ का आशीर्वाद…

    October 21, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दिवाली पर टूटा 4 साल का रिकॉर्ड, ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंची हवा; GRAP स्टेज-II लागू…
    • युवा स्वयंसेवक से राजनीति के ‘चाणक्य’ तक, कैसा रहा गृहमंत्री का सियासी सफर…
    • छठ पूजा पर घर लौटने वालों की भीड़, रेलवे ने चलाईं अतिरिक्त ट्रेनें…
    • प्रेमानंद की तबीयत फिर बिगड़ी, पेट की सूजन पर सीटी स्कैन कराया गया…
    • आज का राशिफल इन राशियों के लिए गोवर्धन पूजा रहेगी शुभ, ये राशियां बरतें सावधानी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?