देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने अपनी कॉम्पैक्ट कार नई सेलेरियो की बुकिंग शुरू करने की आज घोषणा की।
एमएसआईएल के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं विक्रय) शशांक श्रीवास्तव ने मंगलवार को नई सेलेरियो की बुकिंग शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा, “अपने लॉन्च के बाद से सेलेरियो ने अपनी अनूठी शैली और इनोवेटिव ऑटो गियर शिफ्ट (एजीएस) प्रौद्योगिकी के साथ बाजार में तूफान ला दिया। इसने देश में टू-पेडल तकनीक को लाेकप्रिय बनाने में मदद की है। सेलेरियो एक नई पेट्रोल इंजन, जीवंत और स्टाइलिश डिजाइन और सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स के साथ एक ऑलराउंडर कार है। हमें पूरा विश्वास है कि नई सेलेरियो एक बार फिर कॉम्पैक्ट सेगमेंट में बेहतर प्रदर्शन करेगी।”
कंपनी के मुख्य तकनीकी अधिकारी (इंजीनियरिंग) सी. वी. रमण ने कहा कि अगली पीढ़ी के के-सीरीज़ ड्यूल जेट द्वारा संचालित ड्यूल वीवीटी इंजन और सेगमेंट में पहली आइडियल स्टार्ट-स्टॉप तकनीक के साथ नई सेलेरियो देश की अधिक माइलेज देने वाली पेट्रोल कार साबित होगी।