जांजगीर – चांपा : ब्रह्मा कमल का फूल काफी शुभ माना जाता है. यह फूल अब एक जगह खिला है. जिसे देखने दूर-दूर से लोग आ रहे हैं. इस फूल की खासियत है कि यह केवल रात के समय ही खिलता है. इस फूल का इस्तेमाल औषधि के तौर पर भी किया जाता है.
ब्रह्मा कमल का फूल राजस्थान के एक परिवार के घर खिला है. यह फूल जांजगीर चांपा जिले के रमन नगर वार्ड नंबर 18 में खिला है. महारथी राठौर के यहां इस फूल को देखने कई लोग आ रहे हैं.
बताया कि उन्होंने इसके पौधे को 3 साल पहले गमले में लगाया था. अब जाकर यह खिला है. घर के लोग अब इसकी पूजा भी कर रहे हैं. इस फूल की खासियत है कि यह केवल रात के समय ही खिलता है. इसको ब्रह्मा कमल कहने की वजह भी है.
माना जाता है कि यह फूल जिस घर में खिलता है वहां सुख समृद्धि और माता लक्ष्मी का निवास रहता है. यानी उनके घर में खुशहाली का माहौल रहता है. इसका उपयोग औषधि के तौर पर भी कई लोग करते हैं.
उन्होंने आगे बताया कि ब्रह्मा फूल का विशेष महत्व है. यह दुनियाभर में लोकप्रिय है और इसके दर्शन के लिए लोगों को काफी इंतजार करना होता है. यानी इसका दर्शन काफी दुर्लभ होता है.
फूल को पूरी तरह से खिलने में दो से तीन घंटे का समय लगता है. ऐसे कमल के फूल हिमालय की की वादियों में होते हैं. रात में खिलने के बाद सुबह होते ही यह वापस से बंद हो जाता है.
इस फूल को लेकर कहा जाता है कि इसमें स्वयं ब्रह्माजी निवास करते हैं. लोगों की मान्यता है कि इसको देखने मात्र से कई इच्छा पूरी हो जाती है. लोग यह भी मानते हैं कि खिलते हुए ब्रह्मा फूल को देखने से व्यक्ति का भाग्य का उदय हो जाता है. इससे सुख-समृद्धि आती है.
