चंडीगढ़
पंजाब के लुधियाना में घनी आबादी वाले गियासपुरा इलाके में रविवार को एक फैक्ट्री से गैस का रिसाव होने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और कई लोग बीमार हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “गैस लीक के कारण नौ लोगों की मौत हो गई और कई लोगों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की।”
एनडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है
Update: 9 people died and 11 were hospitalised in an incident of gas leak reported in Giaspura area of Ludhiana Punjab. Police, Medical teams & NDRF team on the spot. #LudhianaGasLeak #Punjab #Ludhiana pic.twitter.com/xxBLeRKGGX
— Bharat Verma ???????????? (@Imbharatverma) April 30, 2023
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सांस लेने में दिक्कत की शिकायत करने वाले करीब 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। गैस पीड़ितों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट कर कहा, “लुधियाना के गियासपुरा इलाके में एक फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है। पुलिस, सरकार और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं।