बिलासपुर
पुलिस के अनुसार बन्नाक चौक निवासी जगदीश मिश्रा DSP के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पोस्टिंग कबीरधाम जिले में बटालियन में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर है। बिलासपुर जिले में सीएम भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम चल रहा है। लिहाजा, यहां उनकी VVIP ड्यूटी लगी है। वह दिन भर ड्यूटी करने के बाद अपने घर चले जाते हैं।
बता दें कि शुक्रवार को सीएम भूपेश बघेल के बेलतरा दौरे में थे। लिहाजा, DSP मिश्रा वहां ड्यूटी करने गए थे। दिन भर ड्यूटी करने के बाद शाम को बन्नाक चौक की ओर जा रहे थे। अभी वे अपने घर के पास पहुंचे थे। तभी कुछ बच्चे मैदान में फुटबाल खेल रहे थे, जहां उनका बेटा भी अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलने के चला गया था। इस दौरान लड़कों के दो पक्षों में विवाद हो रहा था, जिसे देखकर DSP मिश्रा रूक गए और लड़कों को समझाने गए। इस पर विवाद करने वाले लड़कों ने उनके साथ मारपीट करते हुए स्टंव व डंडे से हमला कर दिया, जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गए।