
उत्तर प्रदेश। रक्षाबंधन के पर्व के दिन एक दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। यमुना नदी में 50 लोगों से भरी नाव पलट गई जिसके बाद 30-40 लोग नदी में गिर गए। बताया जा रहा है कि इस नाव में लगभग 25 महिलाएं और बच्चे भी थे। घटना बांदा में हुई है जहां नाव सवारी भरकर फतेहपुर जा रही थी। नाव पलटते ही गोताखार लोगों को निकालने में जुट गए हैं लेकिन पानी काफी गहरा होने की वजह से अब भी कई लोग लापता हैं। अब तक चार लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।