नई दिल्ली:– अयोध्या में बेकाबू डंपर ने मचाई तबाही, कई घायल
अयोध्या के लता मंगेशकर चौक पर तेज़ रफ्तार डंपर ने पुलिस बैरियर तोड़ा, बिजली का खंभा गिराया और फुटपाथ पर चल रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए, एक की हालत नाजुक है। सभी का श्री राम अस्पताल में इलाज जारी है।
उधमपुर में जलवायु अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उधमपुर में हिमालय उच्च ऊंचाई वायुमंडलीय और जलवायु अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने परमाणु क्षेत्र को निजी भागीदारी के लिए खोला है और 20,000 करोड़ रुपये के परमाणु मिशन की घोषणा की गई है।
राजकीय दौरे पर विएना पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल और स्लोवाकिया की 4 दिवसीय यात्रा के तहत ऑस्ट्रिया के विएना पहुंचीं।
