बुलडोजर नदी पर बने पुल को तोड़ता नजर आ रहा है, लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि बुलडोजर खुद ही नदी में समा जाता है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देख कर कोई भी दंग रह जाए।
एक बुलडोजर पुल को तोड़ने की कोशिश कर रहा है। वह धीरे-धीरे पुल के निचले हिस्से में 2-3 बार मारता है कि पुल टूट कर पानी में डूब जाता है, लेकिन पुल ऐसी जगह से टूटता है कि उसका असर बुलडोजर पर भी पड़ता है। बीच से पुल जैसे ही टूटता है, कुछ ही सेकंड में फिर पूरा पुल ही भरभराकर टूट जाता है। ऐसे में बुलडोजर भी नदी में डूब जाता है। अब उस बुलडोजर पर कितने लोग सवार थे, ये तो नहीं पता, पर बुलडोजर का ड्राइवर तो जरूर इस हादसे में बुरी तरह घायल हुआ होगा। यह हादसा उत्तर प्रदेश में कहीं का बताया जा रहा है।