
मथुरा। कांग्रेस में मेयर पद पर 3 लोगों के नाम का चयन हुआ है। जिसमे कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रूही जुबैरी के पुत्र जियाउद्दीन राही, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी गौतम और आगा यूनुस का शामिल है। तीनों नेताओं की सूची हाईकमान को भेजी जा रही है। जल्द ही कांग्रेस अपना मेयर पद का उम्मीदवार घोषित कर देगी। वहीं कांग्रेस में पार्षद की सूची भी जल्द ही जारी कर देगी।
कांग्रेस में मेयर पद पर 3 लोगों के नाम का चयन हुआ है। जिसमे कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रूही जुबैरी के पुत्र जियाउद्दीन राही, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी गौतम और आगा यूनुस का शामिल है। तीनों नेताओं की सूची हाईकमान को भेजी जा रही है। जल्द ही कांग्रेस अपना मेयर पद का उम्मीदवार घोषित कर देगी। वहीं कांग्रेस में पार्षद की सूची भी जल्द ही जारी कर देगी।भाजपा के लिए नगर निकाय चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गए हैं। पार्टी नगर निगम और नगर पालिकाओं सहित नगर पंचायतों में अपना प्रभुत्व स्थापित करने के लिए जी-तोड़ मेहनत में जुटी है। टिकट के दावेदार जहां जनसंपर्क के साथ हाईकमान की गणेश परिक्रमा में जुटे हैं तो पार्टी नेतृत्व एक-एक सीट पर प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन में जुटा हुआ है। चुनाव प्रभारी और प्रभारी मंत्री संदीप सिंह और एमएलसी व चुनाव के सह प्रभारी रजनीकांत माहेश्वरी ने बुधवार को यहां डेरा डाल दिया है। संभावना है कि मथुरा नगर निगम में पार्षदों और मेयर पद का पैनल फाइनल कर मुख्यालय भेज दिया जाएगा, जहां से अनुमति मिलने के बाद नामों की घोषणा कर दी जाएगी।
करीब छह साल पूर्व गठित नगर निगम पहले मथुरा और वृंदावन नगर पालिकाएं हुआ करती थीं। दोनों ही नगर पालिकाओं में भाजपा के वर्चस्व के चलते जब नगर निगम बना तो उस पर भी भाजपा ने अपना पहला मेयर डॉ. मुकेश आर्य बंधु के रूप में जिता दिया। पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर काबिज भाजपा मेयर की सीट पर फिर से काबिज होने के लिए तैयारियों में जुट गई है।
भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाती और प्रदेश के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह को जिले का प्रभारी मंत्री और चुनाव प्रभारी बनाया है, वहीं पिछले कार्यकाल में ब्रजक्षेत्र के अध्यक्ष रहे रजनीकांत माहेश्वरी को एमएलसी चुने जाने के बाद मथुरा का सह चुनाव प्रभारी बनाया है। ऐसे में माहेश्वरी का अनुभव और संदीप सिंह का व्यक्तित्व चुनाव में पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का काम करेगा।