नई दिल्ली:- बैंगन की सब्जी भारतीय किचन्स में बहुत आसानी से दिख जाती है क्योंकि, बैंगन का सेवन देश के लगभग हर हिस्से में किया जाता है और बैंगन से बनी अलग-अलग डिशेज लोग अपने रोजमर्रा के भोजन में शामिल करते हैं। भरवां बैंगन हो या बैंगन का भर्ता इनका स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है। बैंगन में कई पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो इस सब्जी को हेल्दी बनाते हैं। लेकिन, कुछ लोगों को बैंगन का सेवन करने से मना किया जाता है।
इन बीमारियों में नहीं खाना चाहिए बैंगन
बैंगन का सेवन करने से कुछ बीमारियों के लक्षण गम्भीर हो सकते हैं। इसी तरह कुछ लोगों की हेल्थ प्रॉब्लम्स बैंगन की वजह से ट्रिगर हो सकती हैं। आइए जानें किन लोगों को नहीं खानी चाहिए बैंगन की सब्जी।
कमजोर हड्डियों वाले लोग
जिन लोगों को हड्डियों से जुड़ी समस्याएं हो उन्हें बैंगन नहीं खाना चाहिए। दरअसल, बैंगन में ऑक्सलेट पाया जाता है यह कैल्शियम सोखने की क्षमता कम कर देता है। इससे हड्डियों को और भी अधिक नुकसान है सकता है।
आर्थराइटिस के मरीज
गठिया के मरीज या जिन्हें भी घुटनों में दर्द की शिकायत हो उन्हें भी बैंगन नहीं खाना चाहिए। बैंगन खाने से शरीर में वात दोष बढ़ जाता है जिससे जॉइंट्स पर दबाव बढ़ता है और इससे आपके जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है।
पथरी
जिन लोगों को पथरी की समस्या हो उनके लिए बैंगन का सेवन नुकसान दायक साबित हो सकता है। बैंगन के बीज किडनी स्टोन्स बनने का एक कारण हैं और इसीलिए, इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
पाइल्स के मरीज
बवासीर या पाइल्स की समस्या में भी बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, बैंगन खाने से पाइल्स की परेशानी और भी गम्भीर हो सकती है।
