Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ब्रिटेन भारत में करेगा 30000 करोड का निवेश; मिलेगी 5000 लोगों को नौकरी…
    शीर्ष आलेख

    ब्रिटेन भारत में करेगा 30000 करोड का निवेश; मिलेगी 5000 लोगों को नौकरी…

    By Tv 36 HindustanJuly 1, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिकी दौरा को खत्म हुए कुछ ही दिन बीते हैं कि उसकी गूंज ब्रिटेन यानी यूनाइटिड किंगडम तक पहुंच गई. ब्रिटिश प्रधानमंत्री रिषी सुनक के देश से देश भारत को 30 हजार करोड़ रूपये का तोहफा भी आ गया. ये तोहफा है सेमीकंडक्टर इंवेस्टमेंट का. ब्रिटिश फर्म सेमीकंडक्टर का प्लांट ओडिशा में लगाने में का विचार कर रही है. इससे पहले अमेरिकी कंपनी माइक्रॉन टेक्नोलॉजी ने गुजरात के सांणद में प्लांट लगाने का ऐलान किया है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर यूके कौन सी कंपनी है जो ओडिशा में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने की तैयारी कर रही है

    .30 हजार करोड़ का निवेशमीडिया रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि यूके स्थित एक कंपनी ओडिशा के गंजम जिले में एक सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की प्लानिंग कर रही है. जिसमें कहा गया है कि पहले फेज में 30,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. यूके बेस्ड एसआरएएम एंड एमआरएएम ग्रुप की भारतीय यूनिट एसआरएएम एंड एमआरएएम टेक्नोलॉजीज एंड प्रोजेक्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने राज्य में सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापित करने के लिए 26 मार्च को राज्य सरकार के साथ एक एमओयू साइन किया था.

    कंपनी के अधिकारियों ने इसके अध्यक्ष गुरुजी कुमारन स्वामी के नेतृत्व में जिले के छत्रपुर के पास कुछ शहरों का दौरा किया और फिर गुरुवार को छत्रपुर में जिला प्रशासन के साथ बैठक की.500 से 800 एकड़ लैंड की होगी जरूरतगंजम के कलेक्टर दिब्या ज्योति परिदा ने निवेशकों को यूनिट स्थापित करने के लिए सभी सुविधाएं देने का आश्वासन दिया है.

    फर्म के प्रोजेक्ट डायरेक्टर देबादत्त सिंहदेव ने कहा कि हमने प्रस्तावित सेमीकंडक्टर यूनिट लगाने के लिए टाटा के औद्योगिक पार्क और कुछ प्राइवेट लैंड सहित कुछ साइटों का दौरा किया है. कंपनी की एक तकनीकी टीम साइट को अंतिम रूप देने के लिए जिले का दौरा करेगी.कंपनी के अधिकारियों ने ओडिशा के कुछ अन्य जिलों का भी दौरा किया, लेकिन उन्होंने स्वच्छ पानी और ऊर्जा की उपलब्धता के अलावा, फैब्रिकेशन यूनिट की बुनियादी आवश्यकता जैसे गोपालपुर बंदरगाह, एक डेडीकेटिड इंडस्ट्रीयल कॉरिडेार, एक एयर स्ट्रिप और एक नेशनल हाईवे के निकट होने के कारण छत्रपुर के पास की साइट को प्राथमिकता दी.

    5000 लोगों को मिलेगा सीधा रोजगारसिंहदेव ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य दो साल के भीतर यूनिट स्थापित कर 5,000 लोगों को सीधे रोजगार उपलब्ध कराना है. इसने 2027 तक लगभग 2 लाख करोड़ रूपये का निवेश करके बाद के चरणों में यूनिट को एक्सपैंड करने की भी योजना बनाई है. सेमीकंडक्टर यूनिट मोबाइल फोन, टेलीविजन सेट, लैपटॉप, एयर कंडीशनर और एटीएम में उपयोग की जाने वाली मेमोरी चिप्स का उत्पादन करेगी. चूंकि देश सेमीकंडक्टर्स के निर्माण पर आत्मनिर्भर नहीं है, इसलिए यह विभिन्न देशों से सालाना लगभग 3 लाख करोड़ सेमीकंडक्टर्स का आयात करता है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबीजेपी पर हमलावर हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि इन्होंने 11 लाख करोड़ की लूट की…
    Next Article छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023-24 की शुरुआत होगी 17 जुलाई से…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला इस धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा यही जनसेवा की प्रेरणा…

    February 17, 2026

    पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध सीएम साय…

    February 17, 2026

    उज्ज्वला गैस, पिंक ई-रिक्शा और गार्बेज रिक्शा वितरण से आत्मनिर्भरता को मिला नया संबल सीएम सायं…

    February 17, 2026

    ना कोई ब्राह्मण, ना क्षत्रिय, ना दलित ये गांव हुआ ‘जातिमुक्त’, देश भर के लिए बना मिसाल…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला इस धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा यही जनसेवा की प्रेरणा…
    • पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध सीएम साय…
    • उज्ज्वला गैस, पिंक ई-रिक्शा और गार्बेज रिक्शा वितरण से आत्मनिर्भरता को मिला नया संबल सीएम सायं…
    • ना कोई ब्राह्मण, ना क्षत्रिय, ना दलित ये गांव हुआ ‘जातिमुक्त’, देश भर के लिए बना मिसाल…
    • होली पर जश्न को मिला सरकारी सहारा प्रदेश में शराब बिक्री पर नहीं रहेगा ब्रेक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?