नई दिल्ली:- अग्निवीरों के लिए BSF का ऐलान, उम्र में छूट के साथ मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण
बीएसएफ ने 4 साल के अनुभव के बाद पूर्व अग्निवीरों के लिए ऐलान किया है. डीजी बीएसएफ का कहना है, उन्हें 10 प्रतिशत आरक्षण और आयु में छूट मिलेगी. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में लिए गए फैसले से सेनाएं मजबूत होंगी.
