Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बीएसएनएल ने पूरे देश में अपने 15,000 नए 4G टावर्स को लाइव कर दिया, 5G सर्विस के लिए भी आया अपडेट…….
    News

    बीएसएनएल ने पूरे देश में अपने 15,000 नए 4G टावर्स को लाइव कर दिया, 5G सर्विस के लिए भी आया अपडेट…….

    By Tv 36 HindustanAugust 7, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : जियो, एयरटेल और वीआई के द्वारा रिचार्ज प्लान की कीमत बढ़ाए जाने के बाद से बीएसएनएल काफी ज्यादा एक्टिव हो गई है. बीएसएनएल इस समय को अपने लिए एक खास अवसर की तरह देख रही है और पूरे देश में अपनी सर्विस को बेहतर करने में लगी हुई है. इसी क्रम में एक लेटेस्ट न्यूज़ के मुताबिक बीएसएनएल ने पूरे देश में अपने 15,000 नए 4G टावर्स को लाइव कर दिया है.

    BSNL ने लगाए 15 हजार से ज्यादा 4G टावर्सभारत की यह सरकारी टेलीकॉम कंपनी पूरे देश में लोगों को कम कीमत में सुपरफास्ट कनेक्टिविटी देने के लिए 4G टावर्स लगा रही है. इसी क्रम में बीएसएनएल ने भारत के 15 हजार से भी ज्यादा मोबाइल साइट्स पर 4जी टॉवर लगवाए हैं. बीएसएनएल ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से दी है, जिसमें बताया गया है कि उन्होंने आत्मनिर्भर भारत प्रोग्राम के तहत देश में 15000 नए 4जी साइट्स बनवाए हैं.

    इतना ही नहीं, कंपनी ने अब देश में 5G यानी BSNL 5G सर्विस की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है. बीएसएनएल अपने इन एक्टिव स्टेप्स के जरिए देश के प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने की कोशिश कर रही है. आपको बता दें कि जुलाई के महीने में जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने अपने-अपने प्रीपेड और पोस्डपेड रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में 20-25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी, जिसकी वजह से यूजर्स काफी निराश हो गए, क्योंकि उनका रिचार्ज खर्च काफी ज्यादा बढ़ गया.बीएसएनएल ने उठाया मौके का फायदाइस मौके पर पर बीएसएनएल नए अपना प्रचार-प्रसार तेज किया और लोगों को अपने सस्ते रिचार्ज प्लान्स का लोभ देकर आकर्षित करने की कोशिश की.

    बीएसएनएल का यह प्लान काम भी आया और उनके साथ सिर्फ एक महीने के भीतर ही लाखों नए ग्राहक जुड़ गए. भारतीय टेलीकॉम ग्राहकों की बीएसएनएल की तरह आकर्षित होने वाली ट्रेंड को पहचानते हुए बीएसएनएल ने पूरे देश में अपनी सर्विस को बेहतर करने और अपने साथ और भी नए ग्राहकों को जोड़ने की प्रकिया में तेजी ला दी है. इस क्रम में बीएसएनएल ने देश में अपनी 5जी सर्विस को लाने की तैयारी भी शुरू कर दी है. वहीं, 4G सर्विस को भी काफी तेजी से फैलाने का काम कर रही है. भारत के टेलीकॉम मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया था कि पीएम मोदी ने बीएसएनएल की 4G सर्विस का पूरे देश में फैलाने के लिए मेड इन इंडिया यानी भारत में बने उपकरणों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.

    Post Views: 1,230

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएक पेड़ माँ के नाम जहाँ है हरियाली, वहाँ है खुशहाली रक्षित केंद्र में किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम……
    Next Article घर अंदर घुस कर मारपीट करने वाले आरोपीयों को केरल भागने की योजना से पहले चैतमा पुलिस ने धर दबोचा……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बेटा चला गया, अब क्यों जीऊं स्टंटबाज ने ली 23 साल के साहिल की जान मां का दुःख भरा…

    February 17, 2026

    मुर्दे ने बेच दी 49 लाख की जमीन रजिस्ट्री के 4 साल पहले हो चुकी थी विक्रेता की मौत, अब खुला राज तो उड़ गए सबके होश…

    February 17, 2026

    आज से शुरू हो रही हैं 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, सीएम साय ने छात्रों को दीं शुभकामनाएं, बोले – ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों..

    February 17, 2026

    सोना-चांदी हुआ सस्ता चांदी 1.80 लाख और सोना 38,000 रुपये सस्ता, जाने आज के ये ताजा भाव…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बेटा चला गया, अब क्यों जीऊं स्टंटबाज ने ली 23 साल के साहिल की जान मां का दुःख भरा…
    • मुर्दे ने बेच दी 49 लाख की जमीन रजिस्ट्री के 4 साल पहले हो चुकी थी विक्रेता की मौत, अब खुला राज तो उड़ गए सबके होश…
    • आज से शुरू हो रही हैं 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, सीएम साय ने छात्रों को दीं शुभकामनाएं, बोले – ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों..
    • सोना-चांदी हुआ सस्ता चांदी 1.80 लाख और सोना 38,000 रुपये सस्ता, जाने आज के ये ताजा भाव…
    • RBI में सरकारी नौकरी 58 हजार तक सैलरी, 650 इन पदों पदों पर भर्ती…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?