नई दिल्ली:– BSNL ने निजी टेलीकॉम कंपनियों को कड़ी टक्कर देते हुए हैदराबाद में अपनी Quantum 5G सर्विस लॉन्च कर दी है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी का यह कदम डिजिटल इंडिया मिशन की दिशा में एक बड़ा और अहम कदम माना जा रहा है. BSNL की यह सेवा शुरुआत में बेंगलुरू, विशाखापत्तनम, पुणे, चंडीगढ़ और ग्वालियर में भी सॉफ्ट लॉन्च के रूप में शुरू की जाएगी.
कम कीमत में जबरदस्त स्पीड वाले 5G प्लान
पहला प्लान 999 रुपये का है, जिसमें 100Mbps तक की इंटरनेट स्पीड मिलेगी.
दूसरा प्लान 1499 रुपये का है, जिसमें 300Mbps की हाई-स्पीड इंटरनेट सुविधा उपलब्ध होगी.
इन दोनों प्लान्स में यूजर्स को कॉलिंग की सुविधा नहीं दी जाएगी, बल्कि केवल हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा का लाभ मिलेगा.
Q-5G FWA (Fixed Wireless Access), BSNL की नई तकनीक है जो टीयर-2 और टीयर-3 शहरों में तेज इंटरनेट पहुंचाने के लिए तैयार की गई है. खासकर उन इलाकों के लिए जहां ऑप्टिकल फाइबर की सुविधा नहीं पहुंच पाई है, वहां यह सेवा बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी का विकल्प बनेगी.
Q-5G सेवा की सबसे खास बात – बिना सिम और वायर
BSNL की यह सेवा अन्य कंपनियों के Fiber या AirFiber की तरह काम करेगी, लेकिन इसमें सिम कार्ड या फाइबर वायर की जरूरत नहीं होगी. इसके लिए BSNL यूजर के घर की छत पर एक CPE डिवाइस (Customer Premises Equipment) लगाएगा, जो कंपनी के 5G सिग्नल को कैच करेगा और उसे राउटर के जरिए पूरे घर में वितरित करेगा.
सिर्फ इंटरनेट, कॉलिंग की सुविधा नहीं
