महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक भैंस ने सवा लाख रुपए कीमत का मंगलसूत्र निगल लिया. डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके भैंस के पेट में चीरा लगाया, तब जाकर ढाई तोले का मंगलसूत्र बाहर निकाला.
दरहसल , वाशिम जिले के किसान रामहरि की पत्नी ने नहाने को जाते समय अपना मंगलसूत्र सोयाबीन और मूंगफली के छिलकों से भरी एक प्लेट छिपा दिया था. नहाकर निकलने के बाद उसने वही छिलकों वाली प्लेट बर्तन भैंस के सामने खाने को रख दी और घर के काम में लग गई.डेढ़ से दो घंटे बाद उसे अपने गले में मंगलसूत्र न होने का एहसास हुआ. काफी देर ढूंढने के बाद उसे याद आया कि मंगलसूत्र तो उसने छिलकों वाली प्लेट में रखा था.
वह भागकर भैंस के पास पहुंची तो देखा कि भैंस ने छिलके खा लिए और प्लेट खाली पड़ी है. उसने तुरंत यह बात अपने पति को बताई.किसान भैंस को लेकर पहुंचा पशुसंवर्धन जैसे ही किसान और उसकी पत्नी को याद आया कि सोयाबीन और मूंगफली के छिलकों के साथ मंगलसूत्र सायद भैंस ने खा लिया वैसे किसान रामहरि भोयर ने वाशिम के पशुवैद्यकीय अधिकारी को फोन कॉल पर सारी बाते बताई. डॉक्टर ने भैंस को वाशिम हॉस्पिटल लाने के लिए कहा.
