Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हिजाब विरोधी प्रदर्शन में शामिल होने वाली महिलाओं के इन प्राइवेट पार्ट्स पर चलाई जा रही गोलियां
    अंतरराष्ट्रीय

    हिजाब विरोधी प्रदर्शन में शामिल होने वाली महिलाओं के इन प्राइवेट पार्ट्स पर चलाई जा रही गोलियां

    By Tv 36 HindustanDecember 9, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    . ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शन में शामिल होने वाली महिलाओं के प्राइवेट पार्ट्स, सीने व आंखों में पैलेट शॉटगन से गोली मारी जा रही है। ये चौकाने वाला खुलासा ईरान के कुछ चिकित्सकों ने किया है, जाे चुपके से प्रदर्शनकारी महिलाओं की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। द गार्जियान की रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि ईरान के सुरक्षा बल जानबूझकर महिलाओं के इन अंगों को शॉटगन से निशाना बना रहे हैं।

    डॉक्टर और नर्सों ने खुलासा किया कि ज्यादातर प्रदर्शनकारी महिलाओं को शॉटगन के छर्रे एक निश्चित स्थान पर लगे थे। इनमें उनके प्राइवेट पार्ट, सीने व आंखों के करीब ज्यादा गोलियां लगीं। वहीं पुरुषों को गोली लगने का पैटर्न महिलओं से काफी अलग था। उन्हें पैर, नितंब और पीट पर छर्रे लगे। इससे ये साफ हो गया कि सुरक्षा बल महिलाओं के इन अंगों को टारगेट बनाकर गोली मार रहे हैं, जिससे इनका जीवन पूरी तरह बर्बाद हो जाए।

    सुरक्षा बल बर्डशॉट पैलेट का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिन्हें करीब से मारने पर गंभीर चोटें लगती हैं और ज्यादा खून बहने से जान भी जा सकती है। डॉक्टर्स ने आरोप लगाया है कि सुरक्षा बल दंगा नियंत्रण नीति का उल्लंघन कर रहे हैं। इस नीति के तहत ऐसे प्रदर्शन, हिंसा या दंगे रोकने के लिए लोगों के पैरों पर बर्डशॉट पैलेट या उसी तरह की गोली चलाई जा सकती है। लेकिन सुरक्षा बल प्रदर्शनकारियों के काफी करीब आकर उन्हें कहीं भी गोली मार रहे हैं।

    ईरान में हिजाब के विरोध में काफी समय से विरोध चल रहा था पर इस साल 16 सितंबर को 22 वर्षीय महसा आमिनी की मौत के बाद इस प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया। दरसअल, महसा आमिनी ने हिजाब विरोध में अपने बाल कटवा लिए थे और बिना हिजाब के चलती थीं। इसके बाद ईरान पुलिस ने महसा को गिरफ्तार कर भयानक प्रताड़ना दी, जिसके बाद उसकी पुलिस कस्टडी में मौत हो गई।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआठ सिंचाई योजनाओं के लिए 25.57 करोड़ रूपए स्वीकृत, किसानों को सिंचाई सुविधा में मिलेगा लाभ
    Next Article जीपीएम पुलिस लैंगिक समानता लाने भेदभाव मिटाने लगातार चला रही जागरूकता अभियान
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत ने शुरू की तैयारी, रूस-फ्रांस से बड़ी मिसाइल डील, इन देशों के लिए बढ़ेगी टेंशन…

    March 3, 2026

    प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…

    March 3, 2026

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान तपिश भरे रहेंगे अगले 90 दिन, कई राज्यों में सामान्य से अधिक लू चलने के आसार…

    March 3, 2026

    बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है चंद्र ग्रहण भारत के इस शहर में सबसे पहले दिखेगा चंद्र ग्रहण, नजर आएगा ब्लड मून…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत ने शुरू की तैयारी, रूस-फ्रांस से बड़ी मिसाइल डील, इन देशों के लिए बढ़ेगी टेंशन…
    • प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ…
    • मौसम विभाग का पूर्वानुमान तपिश भरे रहेंगे अगले 90 दिन, कई राज्यों में सामान्य से अधिक लू चलने के आसार…
    • बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है चंद्र ग्रहण भारत के इस शहर में सबसे पहले दिखेगा चंद्र ग्रहण, नजर आएगा ब्लड मून…
    • होली पर कर्मचारियों को तोहफा: 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, अब मिलेगा 58% DA…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?