Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में 174 संविदा पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द ही करें आवेदन…
    समाचार

    स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में 174 संविदा पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्द ही करें आवेदन…

    By Tv 36 HindustanMay 21, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर। रायपुर जिला अन्तर्गत 6 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय हेतु 9 मई को विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। जिसके लिए 20 मई शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किये गये थे।

    इस तरह छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर के आदेश दिनांक 16 मई 2023 के तहत जिला रायपुर अन्तर्गत नवीन 05 विद्यालयों स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय रायखेड़ा एवं गनियारी विकासखण्ड तिल्दा, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय खोरपा विकासखण्ड अभनपुर, अनंत राम बर्छिहा अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय चंदखुरी विकासखण्ड आरंग और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बरबंदा विकासखण्ड धरसींवा को स्वामी आत्मानंद विद्यालय घोषित किया गया है।

    उक्त प्रत्येक विद्यालय के लिए 24 पद स्वीकृत किये गये है अर्थात् कुल 120 पदों एवं पूर्व में जारी 54 पदों की संविदा भर्ती हेतु आवेदन तिथि में वृद्धि करते हुए 31 मई शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।आवेदक अपना आवेदन सीधे स्पीड पोस्ट,पंजीकृत डाक या कुरियर द्वारा कार्यालय प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, एन. एच. एम. एम.आई. अस्पताल के पास लालपुर रायपुर, पिन कोड 492015 के पते पर भेज सकते है। आवेदन पत्र प्रारूप वेबसाईड https://raipur.gov.in/ से डाउनलोड किया जा सकता हैं। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नही किया जायेगा।

    उपरोक्त पद हेतु जिले के पूर्व में जारी संविदा भर्ती विज्ञापन दिनांक 9 मई के शैक्षणिक योग्यता,चयन प्रक्रिया,नियम एवं शर्ते पूर्ववत रहेंगे।

    जिन आवेदकों ने जिले के संविदा भर्ती के लिए 9 मई में प्रकाशित विज्ञापन में आवेदन किया है। उन्हे पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नही है, क्योकि चयन प्रक्रिया एक साथ पूरी की जायेगी।

    बेमेतरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिला बेमेतरा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सत्र् 2023-24 से नवीन 08 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय संचालन की घोषणा की गई थी। सत्र् 2023-24 में नवीन 08 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय की संचालन हेतु प्राप्त रिक्त पदों पर शिक्षकों की संविदा/प्रतिनियुक्ति से भर्ती किये जाने हेतु शालावार विज्ञापन जारी किया गया है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दाढ़ी वि.ख. बेमेतरा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुसमी वि.ख. बेरला, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय हसदा वि.ख. बेरला, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कठियारांका वि.ख. बेरला, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ठेलका वि.ख. साजा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय परपोड़ी वि.ख. साजा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजामोहगांव वि.ख. साजा एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नांदघाट वि.ख. नवागढ़ जिला बेमेतरा के उपरोक्त प्रत्येक सेजेस विद्यालयों के लिए 24-24 पदों पर भर्ती किया जाना है, जिसमें व्याख्याता हिन्दी, एक पद, व्याख्याता संस्कृत एक पद, व्याख्याता अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम) एक पद, व्याख्याता गणित (अंग्रेजी माध्यम) एक पद, व्याख्याता सामाजिक विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम) एक पद, व्याख्याता जीवविज्ञान (अंग्रेजी माध्यम) एक पद, व्याख्याता भौतिक (अंग्रेजी माध्यम) एक पद, व्याख्याता रसायन (अंग्रेजी माध्यम) एक पद, व्याख्याता वाणिज्य (अंग्रेजी माध्यम) 02पद, शिक्षक हिन्दी/संस्कृत एक पद, शिक्षक अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम) एक पद, शिक्षक गणित (अंग्रेजी माध्यम) एक पद, शिक्षक विज्ञान(अंग्रेजी माध्यम) एक पद, शिक्षक कम्प्यूटर (अंग्रेजी माध्यम) एक पद, व्यायाम शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) एक पद, सहायक शिक्षक कला (अंग्रेजी माध्यम) 03 पद, सहायक शिक्षक विज्ञान (अंग्रेजी माध्यम) 02 पद, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला (अंग्रेजी माध्यम) 02 पद, ग्रंथपाल (अंग्रेजी माध्यम) एक पद है।

    जिले के कुल 8 सेजेस विद्यालयों के 192 पदों में संविदा/प्रतिनियुक्ति भर्ती हेतु विज्ञापन जिला बेमेतरा के शासकीय वेब-साईट https://bemetara.gov.in/एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बेमेतरा के सूचना पटल पर देखा जा सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा ने जानकारी दी है कि स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक के माध्यम से आवेदन कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा में जमा किया जा सकता है। भर्ती हेतु आवेदन 31 मई 2023 सायं 5.00 बजे तक स्वीकार किये जायेंगे।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi news india Raipur Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसिंहदेव की स्काइडायविंग के VIDEO पर मुख्यमंत्री का ट्वीट, कहा-वाह महाराज साहब कमाल कर दिया…
    Next Article प्राचार्य के साथ गाली- गलौज और जान से मारने की धमकी , मामले में शिक्षिका सस्पेंड…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…

    March 12, 2026

    अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…

    March 12, 2026

    बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…

    March 12, 2026

    प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…

    March 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी 8वें वेतन आयोग में 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग, इतनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी…
    • अब शुरू होने जा रही रानी दुर्गावती योजना, बेटियों के खाते में आएंगे 1.5 लाख रुपये; महिला एवं बाल विकास को मिली 11 हजार 763 करोड़ की राशि…
    • बकाया बिल की टेंशन खत्म, सीएम साय ने लॉन्च की बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026, इसे मिलेगा लाभ…
    • प्रदेश में अवैध अफीम खेती पर सख्त एक्शन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कलेक्टरों को दिया बड़ा निर्देश…
    • ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला, 25 दिन की जगह अब इतने दिन में मिलेगा सिलेंडर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?