नई दिल्ली : बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने नियमित आधार पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 17 मई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं.
पदों का विवरण –बैंक ऑफ़ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के जिन पदों पर भर्तियां की जाएंगी, वे हैं:— क्रेडिट एनालिस्ट — फॉरेक्स एक्विजिशन— रिलेशनशिप मैनेजर
रिक्तियों की संख्या –
क्रेडिट एनालिस्ट, फॉरेक्स एक्विजिशन और रिलेशनशिप मैनेजर पदों के लिए कुल 157 रिक्तियों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए जा रहे हैं.
योग्यता –
बैंक ऑफ़ बड़ौदा में भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान की ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी अनिर्वार्य है.
आवेदन की अंतिम तिथि –
योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों का आवेदन बैंक ऑफ़ बड़ौदा की पास 17 मई, 2023 तक पहुंच जाना चाहिए.
परीक्षा का मोड –
बैंक ऑफ़ बड़ौदा में क्रेडिट एनालिस्ट, फॉरेक्स एक्विजिशन और रिलेशनशिप मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी.
परीक्षा का स्थान –
बैंक ऑफ़ बड़ौदा में 157 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा कहां आयोजित की जाएगी, इसके लिए बैंक द्वारा जगहों की घोषणा बाद में उसके वेबसाइट पर की जाएगी.
आवेदन कैसे करें –
सरकारी बैंक में नौकरी करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन पदों पर भर्ती के लिए इसके लिए ऑनलाइन आवदेन कर सकते हैं. इसके लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा की वेबसाइट पर विजिट करें. ये रहा वैकेंसी और आवेदन भरने का लिंक:-