नई दिल्ली:- सरकारी टीचर्स की निकली बम्पर भर्ती, सैलरी मिलेगी 70000 रूपये, देखे आवेदन की आखरी तिथि, अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में है तो यह आपके सुनहरा अवसर है जो उम्मीदवार असम के असिस्टेंट टीचर के पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 2 जनवरी से इन पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
असम में प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने असिस्टेंट टीचर के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपने आवेदन डीईई असम की आधिकारिक वेबसाइट dee.assam.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन विंडो 2 जनवरी को सुबह 10 बजे खुलेगी और 2 फरवरी, 2024 बंद हो जाएगी. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए संगठन के भीतर कुल 5,550 पदों को भरा जाएगा.
vacancy details
शिक्षकों की भर्ती के लिए कुल 5,550 रिक्तियों की घोषणा की गई है. संबंधित पदों के अनुसार वैकेंसी की डिटेल नीचे दी गई है.
एलपी स्कूलों के असिस्टेंट टीचर – 3,800 पद
यूपी स्कूलों के सहायक शिक्षक, विज्ञान शिक्षक और हिंदी शिक्षक – 1,750 पद
Eligibility Criteria
इन पदों के लिए एलिजिबल होने के लिए, उम्मीदवारों को असम टीईटी या सीटीईटी पूरा करना होगा. जिन आवेदकों ने एलपी और यूपी के लिए एटीईटी या सीटीईटी पास कर लिया है, वे आवेदन करने के लिए योग्य हैं. एटीईटी और सीटीईटी उम्मीदवारों की भाषा दक्षता वांछित स्कूल के शिक्षण माध्यम के अनुरूप होनी चाहिए.
DEE Assam Assistant Teacher Recruitment 2024 Age limit
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2023 तक कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए, लेकिन अनारक्षित वर्ग के लिए 40 वर्ष, पूर्व सैनिकों के लिए 42 वर्ष, ओबीसी/एमओबीसी के लिए 43 वर्ष, एससी/एसटी /एसटी के लिए 45 वर्ष और विकलांग व्यक्तियों के लिए 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
Selection Process
असिस्टेंट टीचर के पद पर उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर होगा, जिसमें ओबीसी, एमओबीसी, एससी/एसटी/एसटी, पीडब्ल्यूडी आदि के लिए आरक्षण को ध्यान में रखा जाएगा.
DEE Assam Assistant Teacher Recruitment 2024 Salary Detail
सफल उम्मीदवारों को असम सेवा नियम, 2019” के अनुसार अन्य भत्ते के साथ 14,000 रुपये से 70,000 रुपये तक वेतन के साथ वेतन बैंड -2 में रखा जाएगा.