Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » फोर्ब्स वर्ल्ड बेस्ट एम्प्लॉयर की सूची में रिलायंस देश में पहले स्थान पर
    व्यापार

    फोर्ब्स वर्ल्ड बेस्ट एम्प्लॉयर की सूची में रिलायंस देश में पहले स्थान पर

    By Tv 36 HindustanOctober 14, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फोर्ब्स ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता 2021 की वार्षिक सूची जारी की है। ‘फोर्ब्स वर्ल्ड बेस्ट एम्प्लॉयर- 2021’ में देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को देश में पहला स्थान दिया गया है। विश्व स्तर पर दुनिया की 750 बहुराष्ट्रीय और बड़ी कंपनियों काे शामिल किया गया है जिसमें रिलायंस 52वें नंबर पर है। पहले 100 में स्थान बनाने वाली अन्य भारतीय कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक (65वे स्थान), एचडीएफसी बैंक (77वें स्थान) और एचसीएल टेक्नॉलोजी 90वें पायदान पर है।
    कोविड महामारी के दौरान सबसे बुरे वक्त में यह उपलब्धि हासिल करना महत्वपूर्ण हैं। कोविड के वक्त जब हर तरफ काम धंधे ठप्प पड़े थे, नौकरियां खत्म हो रही थी ऐसे बुरे दौर में रिलायंस ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी कर्मचारी के वेतन में कटौती न की जाए। वह नौकरी की चिंता किए काम कर सके। साथ ही उसकी चिकित्सा आवश्यकताओं और उसके परिवार के टीकाकरण का भी पूरा ध्यान रखा गया। रिलायंस ने यह भी सुनिश्चित किया कि जो कर्मचारी दुर्भाग्य से कोरोना के कारण साथ छोड़ गए थे उनके आश्रितों का भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित रहे।
    दक्षिण कोरिया की सैमसंग ने दुनिया भर में सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता होने का खिताब अपने नाम किया है। दूसरे से सातवें स्थान पर अमेरिकी कंपनियों का कब्जा है। इसमें आईबीएम, माइक्रोसॉफ्ट, अमेज़न, एप्पल, अल्फाबेट और डेल टेक्नॉलोजी जैसी कंपनियां शामिल हैं। इसके बाद 8वें नंबर पर है हुवावे, जो पहले 10 में शामिल अकेली चीनी कंपनी है। 9वें नंबर पर अमेरिकी की अडोबी और 10वें पर जर्मनी की बीएमडब्लू ग्रुप काबिज है।
    बाजार अनुसंधान कंपनी स्टेटिस्टा के साथ भागीदारी कर फोर्ब्स ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ नियोक्ताओं की वार्षिक सूची तैयार की है। रैंकिंग निर्धारित करने के लिए, स्टेटिस्टा ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों और संस्थानों में काम करने वाले 58 देशों के 1,50,000 कर्मचारियों का सर्वे किया। लिस्ट में शामिल होने के लिए कंपनियों को कई पैमानों पर से गुजरना होता है। इसमें कर्मचारियों का अनुभवों की क्वालिटी और कंपनी के बारे में उसका मूल्यांकन और समान सेक्टर की दूसरी कंपनियों के बारे में उसकी राय जानी जाती है। इसमें जो कंपनियां खरी उतरती हैं उन्हें ही ये खिताब मिलता है।
    रिलायंस की कर्मचारियों के लिए नीतियों और कंपनी की कार्य संस्कृति को पहले भी कई मान्यताएं मिल चुकी हैं। हाल ही में कंपनी को ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टिट्यूट’ का तगमा हासिल किया था। कर्मचारी अपने पेशेवर कामों में सर्वश्रेष्ठ बने, इसके लिए कंपनी कर्मचारियों की लगातार मदद करती है। अपने इस बेहतरीन काम के लिए वह लिंक्डइन की शीर्ष कंपनियों की सूची का हिस्सा रही है। कंपनी और उसके विभिन्न व्यवसायों ने 2020-21 में कई एचआर उत्कृष्टता पुरस्कार भी जीते हैं।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article‘म्यूजिक स्कूल’ में अभिनय करेंगे शान
    Next Article सभी के लिए टीकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना चुनौती: सीतारमण
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    JDU में अभी ‘खेला’ बाकी है नीतीश कुमार ने बुलाई विधायकों-सांसदों की बैठक, सियासी हलचल तेज…

    March 6, 2026

    किसान शुरू कर सकते हैं दाल प्रसंस्करण व पैकेजिंग की इकाई, 25 लाख के लोन पर मिलेगी 33% की सब्सिडी…

    March 6, 2026

    अमित शाह ने लॉन्च किए जनगणना-2027 के लिए चार टूल्स, जानें ऐसा करेगा काम…

    March 6, 2026

    वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश, दो जांबाज पायलट शहीद…

    March 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • JDU में अभी ‘खेला’ बाकी है नीतीश कुमार ने बुलाई विधायकों-सांसदों की बैठक, सियासी हलचल तेज…
    • किसान शुरू कर सकते हैं दाल प्रसंस्करण व पैकेजिंग की इकाई, 25 लाख के लोन पर मिलेगी 33% की सब्सिडी…
    • अमित शाह ने लॉन्च किए जनगणना-2027 के लिए चार टूल्स, जानें ऐसा करेगा काम…
    • वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश, दो जांबाज पायलट शहीद…
    • यहां से एक क्लिक में मिलेगा भारत-न्यूज़ीलैंड फाइनल मैच का टिकट, जानिए स्टेडियम में न ले जाएं ये 5 चीजें…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?