नई दिल्ली:– आमतौर पर भारतीय घरों में रात का खाना 9 बजे के करीब परिवार के लोग करते है लेकिन कई मामलों में लोग 10 बजे के बाद तक रात का डिनर करते है। इस तरह का नियम भलें ही आपके घरों में चलता है लेकिन यह कई बड़ी बीमारियों को जन्म देती है। इसे लेकर स्टडी में पता चला है कि, अगर आप रात का खाना 9 बजे के बाद करते है तो आपको कई गंभीर बीमारियों जैसे, डायबिटीज, कैंसर और दिल की बीमारी पनपती है। इसके लिए स्वास्थ्य एक्सपर्ट मानते है कि, 6 बजे से 9 बजे तक खाना खा लेना अच्छा होता है।
जानिए रात के खाने पर हेल्थ एक्सपर्ट की राय
इस तथ्य को लेकर बेंगलुरु स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल्स के सलाहकार गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. प्रणव होन्नवारा श्रीनिवासन ने बताया कि, रात 9/9:30 बजे से रात का खाना बदलकर 6 बजे करने से आपके शरीर में कई बदलाव देखने के लिए मिलते है। शाम 6 बजे खाना खाने से आपके शरीर में एनर्जी बढ़ती है तो वहीं पर अगर आप लेट खाना खाते है तो, भारी भोजन को पचाने में आपके शरीर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।
ज्यादा देर रात में खाना खाने से सीने की जलन और अपच जैसी आम पाचन संबंधी परेशानियां होती है जिसे कम करने के लिए 6 बजे खाना खाने का समय बेहतर होता है। जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में प्रकाशित शोध का हवाला देते हैं जो बताता है कि जल्दी खाना रात भर ब्लड शुगर के लेवल को अधिक स्थिर रखता है, जिससे नींद की क्वालिटी और सुबह की चुस्ती में सुधार हो सकता है।
चूहों पर की गई थी स्टडी
आपको बताते चलें, रात के खाने के समय को लेकर न्यूट्रिएंट्स’ जर्नल में प्रकाशित 2021 की एक स्टडी बताती है कि, ‘देर रात का खाना चूहों और मनुष्यों दोनों में ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म सहित मेटाबॉलिक संबंधी समस्याओं को बढ़ावा देता है. वहीं इसके विपरीत शुरुआती समय-सीमित भोजन ब्लड शुगर, इंसुलिन सेंसिटिविटी, ब्लड प्रेशर और ट्राइग्लिसराइड्स पर खासकर अधिक वजन या मोटे लोगों में पॉजिटिव प्रभाव डालता है।
जानिए इस खाने के समय में बदलाव के फायदे
अगर हम अपने ऱात के खाने के समय को जल्दी समय में बदल लेते है तो शरीर में बदलाव तो देखने के लिए मिलते है वहीं पर यह शरीर की कई क्रियाओं को बेहतर बनाता है…
1- इसे लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. श्रीनिवासन कहते है कि, शाम 6 बजे तक भोजन खत्म करने के साथ शुरुआती समय-सीमित भोजन उपवास ब्लड शुगर और इंसुलिन सेंसिटिविटी जैसे मेटाबॉलिक मार्करों को बेहतर करता है। अगर आप समय पर खाना खा लेते है तो इसे पचाने की क्रिया जल्दी कार्य करने लगती है और पचाना भी आसान हो जाता है। अगर आप लेट खाना खाते है तो आपको रात में एक वॉक करनी चाहिए, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है।
2- डॉ. श्रीनिवासन का कहना है कि शाम 6 बजे खाना खाने से सोने से पहले का समय ज्यादा मिलता है जो पाचन क्रिया के लिए तो बेहतर है ही वहीं पर यह नींद को भी बेहतर बनाता है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओबेसिटी में हुए एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग जल्दी खाना खाने लगे, उनकी नींद की अवधि और क्वालिटी में सुधार हुआ, साथ ही अगले दिन ऊर्जा का स्तर भी बढ़ा। यह नींद को बेहतर बनाने में सहायता करता है।