Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इन पौधों को लगाने से घर में कभी नहीं घुसेंगे सांप, सुरक्षा कवच की तरह करेंगे काम
    News

    इन पौधों को लगाने से घर में कभी नहीं घुसेंगे सांप, सुरक्षा कवच की तरह करेंगे काम

    By Tv 36 HindustanJune 20, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर :- मानसून में बारिश की वजह से कई तरह के जीव जंतु में सांप के घर में घुसने का खतरा विशेष रूप से बढ़ जाता है. क्योंकि बारिश होने से पानी सांप के बिल में भर जाने से वह बाहर निकलते हैं. इस वजह से खासतौर पर ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है. साथ ही जिनके घर नदी, तालाब या पार्क आदि के पास होते हैं, उनको अधिक सावधान रहने की आवश्यकता होती है.ऐसे में कुछ पौधों के लगे होने से सांप घर से दूर रहते हैं. जानते हैं इन पौधों के बारे में

    सर्पगंधा का पौधा

    सर्पगंधा के पौधे को लेकर कहा जाता है कि इसकी गंध इतनी अजीब होती है कि सांप को सूंघते ही दूर भागने लगते हैं. सर्पगंधा पौधे की जड़ों का रंग पीला और भूरा होता है. वहीं इसकी पत्तियां चमकीले हरे रंग की होती हैं. बारिश के सीजन में सांप को घर से दूर रखने के लिए इसको घर की बालकनी में लगा सकते हैं.

    नागदौना का पौधा

    सांप नागदौना की गंध को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं. इस वजह से बारिश के दिनों में सांप को अपने घर से दूर रखने के लिए नागदौना का पौधा आंगन, बालकनी या फिर मेन गेट पर भी लगा सकते हैं. इसके पौधे को गमले में लगाना भी मुश्किल नहीं होता है.

    गेंदे के फूल का पौधा

    पीले नारंगी गेंदे के फूल का पौधा ना केवल सांपों से दूर रखता है. बल्कि की घर की सुदंरता भी बढ़ाता है. बताया जाता है कि सुंदर दिखने वाले गेंदे के फूल की तेज खुशबू सांपों को जरा भी पसंद नहीं आती है. इस कारण गेंदे के फूल का पौधा घर के गार्डन, बालकनी और छत पर भी लगाया जा सकता है.

    कैक्टस

    कैक्टस भी सांप को भगाने में भी कारगर है. यह पौधा कांटेदार होता है और सांप इस तरह के पौधों के आस-पास भी जाना पसंद नहीं करते हैं. लिहाजा आप कैक्टस को बालकनी, खिड़की जैसी जगह पर लगा सकते हैं. इसको घर अंदर भी लगा सकते हैं.

    स्नेक प्लांट

    स्नेक प्लांट को लंबे रूटस्टॉक्स की वजह से मदर इन लॉज टंग नाम दिया गया है. यह पौधा दिखने में किसी जीभ की तरह तेज और नुकीले होता है. समझा जाता है कि सांप इस पौधे का रूप पसंद नहीं करते हैं फसस्वरूप हमेशा इस तरह के पौधों से दूर रहते हैं.

    इनसे भी सांपों को लगता है डर

    सांप तेज आवाज से भी डरते हैं क्योंकि उनके सुनने की क्षमता अधिक होती है. इस कारण यदि आपके आसपास सांप होने की संभावना हो तो तेजी से आवाज करने या शोर होने पर वह सुरक्षित जगह की तलाश में भागने लगते हैं. लेकिन ऐसे में वह कभी-कभी हमलावर भी हो सकते हैं. लिहाजा सांप पकड़ने वाले या वन विभाग को जानकारी दें.

    सांप को आग, कुत्ते, बिल्ली से भी डर लगता है

    सांपों को आग, कुत्तों और बिल्लियों से भी डर लगता है क्योंकि इनका रिएक्शन काफी तेज होता है. कुत्ते और बिल्लियां अक्सर सांपों को खोजते हैं और उन्हें भागने के लिए विवश कर सकते हैं. आग से भी सांपों को डर लगता है वे इससे बचने का प्रयास करते हैं.

    नींबू, दालचीनी और मिंट से भी डरते हैं सांप

    सांप नींबू, दालचीनी और मिंट जैसी खुशबूओं से भी डरते हैं. इनकी खुशबूओं को उनके आसपास रखने से वे दूर रहते हैं, ऐसे खुशबूओं का उपयोग करके आप अपने आसपास के क्षेत्र को सांपों से सुरक्षित रख सकते हैं.

    लहसुन और नीम का तेल

    लहसुन और नीम के तेल का उपयोग भी सांपों को दूर रखने में फायदेमंद साबित होता है. इन्हें उन स्थानों पर लगाने से वे वहाँ नहीं आते, क्योंकि इन तेलों की गंध उन्हें अप्रिय होती है.

    दीवारों पर लगे पंखुड़ी या बाड़

    दीवारों पर पंखुड़ी या बाड़ बनाना भी सांपों को आपके घर के पास आने से रोक सकता है. इन्हें लगाने से सांप असहनीय बनावट से रूक जाते हैं और दूसरे स्थानों की तरफ मुड़ जाते हैं.

    Post Views: 1,265

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयुवती ने दूसरी जाति के लड़के से शादी रचाई, गांव के 40 परिवारों ने सिर मुंडवाया
    Next Article ना मिलेगी चिलम ना सुलगेगा गांजा, सूखा नशा के खिलाफ पुलिस का अभियान
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ग्रहण के साये में मनेगी होली, जानें सूतक काल के बीच कब और कैसे करें होलिका माता का दहन…

    February 26, 2026

    नक्सल बीजापुर में 2 इनामी माओवादी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद…

    February 26, 2026

    वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि…

    February 26, 2026

    मेहनत की चमक और सरकारी संबल श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य सीएम सायं…

    February 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ग्रहण के साये में मनेगी होली, जानें सूतक काल के बीच कब और कैसे करें होलिका माता का दहन…
    • नक्सल बीजापुर में 2 इनामी माओवादी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद…
    • वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि…
    • मेहनत की चमक और सरकारी संबल श्रमिक की बेटी डिंपल कश्यप अब संस्कार सिटी स्कूल में संवार रही अपना भविष्य सीएम सायं…
    • रोज़ाना एक संतरा खाएं तो ये फायदे होंगे पढ़ते साथ आप शुरू कर देंगे खाना…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?