Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भगवान शंकर की कृपा से इन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ, तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता , पढ़ें दैनिक राशिफल…
    जीवन शैली

    भगवान शंकर की कृपा से इन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ, तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता , पढ़ें दैनिक राशिफल…

    By Tv 36 HindustanDecember 11, 2023No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 11 दिसंबर 2023 को सोमवार है। सोमवार के दिन भगवान शंकर की पूजा- आराधना की जाती है। भगवान शंकर की कृपा से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 11 दिसंबर का दिन कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, 11 दिसंबर 2023 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

    मेष राशि- आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके कुछ विरोधी आपकी तरक्की को देखकर आपसे ईष्या कर सकते हैं। यदि आपने किसी से धन उधार लेने का सोचा था, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आप अपनी संपत्ति को लेकर किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। यदि आपने पार्टनरशिप में किसी काम को करने का सोचा है, तो उसके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

    वृष राशि- आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आपका कोई काम आपको परेशान कर सकता है। आप जीवनसाथी के साथ किसी लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपके मन में उथल-पुथल बनी रहेगी, लेकिन आप फिर भी लाभ के किसी भी अवसर को हाथ से जाने नहीं देंगे। आपकी कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल होते-होते लटक सकती है।

    मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मेल मुलाकात करने आ सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में कठिन परिश्रम करना होगा, तभी वह जीत हासिल कर सकेंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपके परिवार में लोगों से चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत करनी होगी, तभी उनका समाधान हो सकेगा। आप अपने जीवनसाथी को कहीं घूमाने के लिए लेकर जा सकते हैं।

    कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। आपकी समस्या अधिक रहने के कारण समझ नहीं आएगा कि बिजनेस कर रहे लोगों को अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। पार्टनरशिप में किसी काम को करना अच्छा रहेगा। आपका यदि किसी संपत्ति के खरीद फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो आपको उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा, नहीं तो समस्या सकती है। आप अपनी माताजी की लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

    सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे, लेकिन आपको अपने किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। यदि घर परिवार में कोई कलह लंबे समय से चल रही थी, तो आपको उसमें दोनों पक्षों के सुनकर ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। आपका कोई आज आप अपनी संशोधन के कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे जिससे आपके कुछ नए शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं।

    कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की लेकर आने वाला है। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो पहले आज दूर होगी, लेकिन आपको अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है। गृहस्थ जीवन जी रहे लोग साथी से किसी बात को लेकर चर्चा करके ही आगे बढ़े, तो अच्छा रहेगा, नहीं तो दोनों के बीच दूरियां आ सकती हैं। आपका कोई नए वाहन खरीदने का सपना आज पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है।

    तुला राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग सावधान रहें। पिताजी से आप किसी समस्या को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके भाई बहन से यदि आप कोई मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको अपनी दिनचर्या में योग और व्यायाम को अपनाना होगा ताकि आप स्वस्थ रह सके।

    वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे, उनमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आपके किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आप परिवार में किसी भजन कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

    धनु राशि- आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपका कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो उसमें आपको जीत मिलती दिख रही है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, जिससे उनकी तरक्की होगी, लेकिन आप अपनी आय और व्यय को सीमित रखें, नहीं तो आपको बाद में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

    मकर राशि- आज का दिन आपके लिए खर्चाे से भरा रहने वाला है। आपकी आय तो बढ़ेगी, लेकिन आपके खर्चे उससे ज्यादा बढ़ेंगे, जो आपको परेशान कर सकते हैं। आपको बेफिजूल के खर्चे पर लगाम लगानी होगी और जीवनसाथी से आप किसी बचत संबंधित योजना को लेकर बातचीत कर सकते हैं। माता जी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को किसी फ्रॉड के होने से बचना होगा।

    कुंभ राशि- आज के दिन आपके लिए वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतने के लिए रहेगा, क्योंकि वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको संतान की किसी बात पर क्रोध आएगा, लेकिन फिर भी आप कुछ नहीं करेंगे। आप अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखें। भाई बहनों से यदि अनबन चल रही थी, तो वह आज दूर होती दिख रही है, लेकिन आप अपनी ईगो में आकर किसी से कोई वादा ना करें, नहीं तो उसे पूरा करने में आपको समस्या होगी।

    मीन राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप कार्यक्षेत्र में अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और अधिकारी भी आपके कामों से प्रसन्न रहेंगे। आपका कोई जूनियर आपसे किसी वाद विवाद को लेकर उलझ सकता है, इसलिए आप सावधान रहें। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में आपको अपनी आंखों कान खुले रखने होंगे और यदि कोई समस्या हो, तो उसमें बड़े सदस्यों से बातचीत करके आगे बढ़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी नई इन्वेस्टमेंट का आप लाभ उठा सकते हैं।

    Post Views: 0

    chhattisgarh from home with Vastu tips Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news VASTU TIPS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअगले 5 दिनों में और बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
    Next Article संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विष्णुदेव साय को छग की मुख्यमंत्री बनाये जाने पर कर्मचारियों को अब घोषणाओं पर क्रियान्वयन की आस…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ…

    February 10, 2026

    जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति सीएम साय…

    February 10, 2026

    मेले में झूला हादसा, आकाश झूला टूटने से छह लोग घायल, मची अफरा-तफरी…

    February 10, 2026

    लो आ गई टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर, HRA, PAN Limit और Crypto को लेकर 1 अप्रैल से बदलेंगे नियम…

    February 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ…
    • जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति सीएम साय…
    • मेले में झूला हादसा, आकाश झूला टूटने से छह लोग घायल, मची अफरा-तफरी…
    • लो आ गई टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर, HRA, PAN Limit और Crypto को लेकर 1 अप्रैल से बदलेंगे नियम…
    • मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6,412 जोड़े, राजधानी में इतने जोड़ों का विवाह,सीएम साय रहे मौजूद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?