नई दिल्ली:– आज का दिन सोमवार है। जो शिवशंकर की पूजा के लिए समर्पित होता है। ऐसी मान्यता है कि भोलेनाथ की पूजा करने से सभी बिगड़े काम तुरंत बन जाते हैं। इसके साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। यदि आप देवों के देव महादेव की कृपा चाहते हैं तो आपको सोमवार का उपवास जरूर रखना चाहिए।
इस दिन अपने आराध्य का ध्यान करते हुए कुछ नया ध्यान आप कर सकते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों और नौ नक्षत्रों का उल्लेख किया गया है। नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही आपका दिन कैसा रहेगा तय होता है। आइए जान लेते है। बाकी राशियों का राशिफल भी।
मेष-
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। दौड़धूप के अच्छे परिणाम मिलेंगे, धर्म कर्म में आस्था बढे़गी, यात्रा सुखद और अच्छी रहगी, विवादों का समाधान होगा, पारिवारिक कार्यों में रूचि रहेगी।
वृषभ-
आज का दिन आपके लिए सभलकर रहने की जरूरत है। झूठ बोलकर मुश्किल में पड़ सकते हैं, जल्दबाजी में गलती कर लेगें, वाणीं में नियंत्रण रखकर कार्य करना हितकर रहेगा, मित्र वर्ग आपके संबंधों से संतुष्ट रहेंगे।
मिथुन-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। पुराने झगडे सुलझने के आसार हैं, प्रियजन से मुलाकात सुखमय रहेगी, निर्माण कार्यों में रूचि, संतान संबंधी सुखद समाचार प्राप्त होगा।
कर्क-
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। लेन देन के मामले सुलझने का योग है, लम्बी दूरी की यात्रा होगी, नवीन योजनाओं का विचार संभव है, व्ययभार अधिक रहेगा।
सिंह-
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। बातें भूलकर काम पर ध्यान दें, जिद छोड़कर कार्य करें, नवीन वस्त्राभूषण उपहार आदि की प्राप्ति होगी, अतिथि आगमन होगा।
कन्या-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। सहकर्मी भ्रमित करने का प्रयास करेंगे, सहयोग की कमी का अनुभव होगा, शारीरिक सुख मिलेगा, शुभ संदेश प्राप्त होने का योग है, यश मिलेगा।
तुला-
आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी, कारोबारी यात्रा का योग है, आय में वृद्धि होगी, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी, निजी दायित्वों की पूर्ति होगी।
वृश्चिक-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। व्यापारिक कार्यों में संभल कर फैसला लें, लाभ मिलगा, स्थाई एवं अन्य साधनों में सफलता मिलेगी, विशिष्टजनों से संपर्क बढे़गा, शारीरिक पीड़ा हो सकती है।
धनु-
आज का दिन आपके लिए सभलकर रहने की जरूरत है। बातों को भूलकर काम पर ध्यान दें, सफलता मिलेगी, आजीविका के प्रयासों में सफलता। राजकीय सहयोग, कार्य की अधिकता रहेगी।
मकर-
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। रोजगार में इच्छित अवसरों की तलाश रहेगी, पारिवारिक आयोजन में शामिल होंगे, स्वास्थ्य लाभ होगा, धार्मिक कार्यों से मानसिक संतुष्टि रहेगी।
कुम्भ-
आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहने वाला है। राजकीय मामले सुलझेंगे, पूरे मनोयोग से काम करेंगे, खानपान की अनियमितता रहेगी, श्रम से अधिक कार्य करना होगा, सोचे हुये कार्यों में विलम्ब होगा।
मीन-
आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहने वाला है। विपरीत माहौल में समझौता करना हितकर रहेगा, कर्ज से छुटकारा होगा, व्यवहार कुशलता एवं कर्मठता से कार्य पूर्ण होगा, निर्णय पक्षधर ही रहेगा।
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक संकोची, एकांतप्रिय होगा, शिक्षा अच्छी और उत्तम रहेगी, नौकरी में सफलता मिलेगी, जन्म स्थान से दूर भाग्योदय होगा, आय के एक से अधिक साधन उपलब्ध रहेंगें।
व्यापार-भविष्य:
भाद्रपद कृष्ण द्वितीया को शतभिषा नक्षत्र के प्रभाव से गेहूं, जौ, चना, तिल, तेल, मोठ के भाव में मंदी होगी, सरसों, अरंडी, गुड़, शक्कर के भाव में घट-बढ़ रहेगी, आज 11 बजकर 10 मिनिट से 15 मिनिट के रूख पर व्यापार करना लाभकारी रहेगा। भाग्यांक 7033 है।