Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » छत्तीसगढ़ में जल्द हो सकता है कैबिनेट का विस्तार, जानिए दिल्ली के दौरे से क्या-क्या लेकर लौटें CM
    RAIPUR

    छत्तीसगढ़ में जल्द हो सकता है कैबिनेट का विस्तार, जानिए दिल्ली के दौरे से क्या-क्या लेकर लौटें CM

    By Tv 36 HindustanAugust 3, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक बार फिर प्रदेश में हो रहे जबरन मतांतरण को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए मतांतरण एक कलंक है और इसे हर हाल में रोका जाएगा। इसके लिए अंतिम लड़ाई जारी है और सरकार ठोस कदम उठाने जा रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री साय अपने दो दिवसीय नई दिल्ली प्रवास से रायपुर लौटे। इस दौरान प्रेस वार्ता में उन्होंने दौरे को लेकर चर्चा की।

    मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब मतांतरण और मानव तस्करी के आरोप में दुर्ग में गिरफ्तार केरल की दो ननों को एनआइए कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिया गया है। कुछ दिन पहले साय ने कहा था कि मतांतरण के लिए अगले सत्र में सख्त कानून लाएंगे।

    उन्होंने राजधानी में पत्रकारों से चर्चा के दौरान अपनी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी संकेत दिया। पत्रकारों के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इंतजार करिए, बहुत जल्द ही होगा। बता दें कि साय सरकार में मंत्रियों के दो पद रिक्त हैं।

    अमृत रजत महोत्सव में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

    साय ने कहा कि राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर अमृत रजत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव 15 अगस्त 2025 से 21 मार्च 2026 तक चलेगा। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि इस सिलसिले में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया, जिसे प्रधानमंत्री ने स्वीकार कर लिया है।

    मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया से भी मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई है।

    गडकरी ने दी 7000 करोड़ रुपये के कार्य की मंजूरी

    मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य में 7000 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। वहीं खेल मंत्री डा. मनसुख मंडाविया ने बस्तर ओलंपिक को खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करने का आश्वासन दिया है, जिससे आदिवासी खेलों को देशव्यापी पहचान मिलेगी।

    Post Views: 410

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपीएम मोदी ने रायपुर-जबलपुर ट्रेन का किया शुभारंभ, सीएम साय सहित ये नेता रहे मौजूद
    Next Article CG: पत्रकार से ठगी की कोशिश, कॉलर ने खुद को आईपीएस अधिकारी उदय किरण का बताया करीबी रिश्तेदार
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…

    February 25, 2026

    पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…

    February 25, 2026

    विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…

    February 25, 2026

    विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…

    February 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री से प्रदेश कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात…
    • पीएम ने इजरायली दौरे को बताया ऐतिहासिक, राष्ट्रपति ने लिखा वेलकम पोस्ट…
    • विकसित भारत के संकल्प के साथ विकसित प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा प्रदेश व्यापार एवं उद्योग के लिए में बना है अनुकूल माहौल सीएम साय…
    • विधानसभा में CSR, STP और नशीले पदार्थों को लेकर गरमाया सदन…
    • हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, परिसर में सघन जांच जारी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?