रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक प्रारंभ हुई। बैठक में सभी मंत्री मौजूद हैं. कैबिनेट के लिए 25 सूत्रीय एजेंडा तैयार किया गया है. इनमें कई अहम मसले भी हैं. जिस पर कैबिनेट की मुहर लगाई जाएगी.
बैठक काफी महत्वपूर्ण है. खासकर उस सूरत में जब अलग-अलग वर्ग राज्य सरकार से उम्मीदें लगाये बैठे हैं.कर्मचारी वर्ग महंगाई भत्ता की मांग कर रहा है. कहा जा रहा है की बैठक में कई मुद्दों पर मुहर लग सकती है. सबकी नजर ट्रांसफर पर बैन हटाने के फैसले को लेकर है. विगत 3 वर्षों से सरकार द्वारा ट्रांसफर पर से बैन नहीं हटाया गया है. संभव है कि सरकार कैबिनेट में इस पर फैसला कर सकती है.
विधानसभा के मानसून सत्र से पहले कैबिनेट की बैठक में मुख्य रूप से अनुपूरक बजट, संशोधन विधेयक आदि पर चर्चा हो सकती है.खेती किसानी के सीजन में खाद बीज की उपलब्धता पर बात होगी. इसके अलावा इस साल धान खरीदी के लक्ष्य पर भी बात होगी. छत्तीसगढ़ के कर्मचारी अधिकारी महंगाई भत्ते को लेकर आंदोलित हैं. संभव है कि सरकार कर्मचारियों के हित में महंगाई भत्ते का फैसला कर सकती है.इसी तरह कर्मचारियों को संतुष्ट करने के लिए ट्रांसफर पर बैन भी हटा सकती है.
बैठक मे महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते है. साथ ही मानसून सत्र की तैयारी, अनुपूरक बजट सहित भेट मुलाकात अभियान की समीक्षा, अब तक की वर्षा, खरीफ सीजन बोआई खाद -बीज भंडारण की स्थिति की समीक्षा की जाएगी. बैठक मे शासकीय कर्मचारियो के महंगाई भत्ते के मुद्दे पर भी चर्चा संभव है.