लहार। आपने सोना-चांदी, कैश और महंगे सामानों की चोरी की कई छोटी-बड़ी घटनाओं के बारे में सुना होगा। लेकिन मध्य प्रदेश में एक दुकान से 150 रुपए की नमक चोरी हो गई, इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि घटना को अंजाम देने वाले लोग 10 लाख की कार में आए थे। घटना देर रात घटी भिंड जिले में घटी जो सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इस वीडियो में चार युवक कार के पास बैठ कर बात करते नजर आ रहे। इसी दौरान एक युवक एक-एक करके नमक की तीन बोरियों को उठाकर कार की डिग्गी में डाल देता है।
वीडियो लहार कस्बे के बाजार में बनी एक दुकान का बताया जा रहा है। घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई किसी ने शिकायत नहीं की है। लेकिन पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर युवक कार में नमक की बोरियां डाल रहे हैं। इससे यह प्रतीत होता है कि वह चोरी करने के उद्देश्य से ही आए थे और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे। उन्होंने चोरी के बदले नमक की गोलियां अपनी कार में डाल ले गए।